स्कूल में फैली दहशतः सेंट फ्रांसिस स्कूल के एक दर्जन बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ी, दो ICUमें भर्ती कृ पानी की टंकी में जहर डालने की आशंका से हड़कंप
जबलपुर। खमरिया थाना क्षेत्र के घाना स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। यहां अचानक एक दर्जन बच्चों की तबीयत बिगड़ जाने से अफरा-तफरी मच गई। सभी बच्चों को उल्टी-दस्त और चक्कर आने की शिकायत के बाद तत्काल जिला चिकित्सालय विक्टोरिया पहुंचाया गया, जहां दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती बच्चों में 12 वर्षीय तान्या और सगुन चौधरी की स्थिति नाजुक बनी हुई है। दोनों को डॉक्टरों ने गहन चिकित्सा कक्ष (प्ब्न्) में भर्ती कर निगरानी में रखा है। चिकित्सकों का कहना है कि बच्चों को फिलहाल खतरे से बाहर बताया जा रहा है, लेकिन अगले 24 घंटे बेहद महत्वपूर्ण रहेंगे।
रिजनों का आरोपरू पानी की टंकी में डाला गया जहर
अस्पताल पहुंचे परिजनों ने सनसनीखेज दावा किया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्कूल की पानी की टंकी में जहरीला पदार्थ मिला दिया था। इसी टंकी का पानी पीने के बाद बच्चों को अचानक उल्टियां और दस्त होने लगे। परिजनों ने कहा कि यदि समय पर इलाज नहीं मिलता, तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।
डॉक्टरों का बयान
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सभी बच्चों का इलाज जारी है और फिलहाल उन्हें निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि प्राथमिक जांच में फूड पॉइजनिंग जैसी स्थिति प्रतीत हो रही है, लेकिन पानी के नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस और प्रशासन हरकत में
खमरिया थाना पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही स्कूल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने स्कूल परिसर की पानी की टंकी सील कर दी है और पानी के नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। साथ ही स्कूल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है कि टंकी की साफ-सफाई और निगरानी का जिम्मा किसके पास था।
अभिभावकों में भय और आक्रोश
घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल है। बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल और स्कूल पहुंच गए। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही बच्चों की जान पर भारी पड़ सकती थी। उन्होंने प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फैक्ट फाइल
खमरिया के सेंट फ्रांसिस स्कूल में 12 बच्चों की तबीयत बिगड़ी
दो बच्चों को प्ब्न् में भर्ती कराया गया
पानी की टंकी में जहर डालने की आशंका
परिजनों में गुस्सा, पुलिस ने जांच शुरू की
पानी के नमूने लैब भेजे गए, रिपोर्ट का इंतजार
पत्नी की हत्या कर शव बोरी में छुपाया, आरोपी ने कबूला जुर्म
बंगाल चुनाव के बीच ED का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी