उमरिया। करीब तीन महीनों की लंबी प्रतीक्षा के बाद गुरुवार की दोपहर मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के घोषित परिणामों ने जिले की राजनीति में नई ऊर्जा भर दी। जिले के नए अध्यक्ष के रूप में अनुराग सिंह ने शानदार जीत दर्ज करते हुए बाज़ी अपने नाम की।अनुराग सिंह को 5418 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रोहित तिवारी को मात्र 2729 मत मिले — यानी लगभग 50 प्रतिशत से भी अधिक के अंतर से अनुराग सिंह ने विजय हासिल की।निर्वाचन उपरांत घोषित कार्यकारिणी में रोहित तिवारी और शाहरुख खान को जिला युवक कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं राहुल द्विवेदी (मानपुर) और सनु उपाध्याय (पाली) को जिला सचिव पद की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।आपको बता दें कि नव-निर्वाचित जिला अध्यक्ष अनुराग सिंह, जिला पंचायत सदस्य ओमकार सिंह के पुत्र हैं, जो जिले में कांग्रेस संगठन के एक सशक्त और प्रभावशाली चेहरे के रूप में जाने जाते हैं। अनुराग सिंह की ताजपोशी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और जश्न का माहौल देखा जा रहा है।