गौरीघाट में बड़ा हादसा टला – खाई में पलटे डम्पर और ऑटो, चालक घायल, लोगों ने जताई नाराजगी
जबलपुर। शहर के गौरीघाट क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बिग बाजार के सामने सड़क किनारे खोदी गई गहरी खाई में एक डम्पर ट्रक और ऑटो-रिक्शा पलट गए। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। गनीमत रही कि सुबह का समय होने के कारण सड़क पर भीड़ कम थी, वरना यह दुर्घटना बड़ा रूप ले सकती थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह डम्पर तेज रफ्तार में गौरीघाट की ओर आ रहा था। सड़क संकरी होने और धुंध छाए रहने से चालक को आगे की स्थिति नजर नहीं आई, जिसके चलते डम्पर अचानक पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई खाई में जा गिरा। डम्पर के पीछे चल रहा ऑटो भी नियंत्रण खो बैठा और खाई में पलट गया।
हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घायल चालक को बाहर निकाला और एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल भेजा। वहीं, कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया।
सूचना मिलते ही ग्वारीघाट पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाकर स्थिति सामान्य कराई।
स्थानीय नागरिकों ने हादसे के लिए निर्माण एजेंसी की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि पाइपलाइन बिछाने का काम लंबे समय से चल रहा है, लेकिन न तो खाई के आसपास चेतावनी संकेतक लगाए गए हैं और न ही उचित बैरिकेडिंग की गई है।
लोगों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि शहर में चल रहे सभी निर्माण कार्यों के स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
मथुरा की अनोखी कथा: कैलाश से पहुंचे महादेव, बने शहर के रक्षक
क्यों चाणक्य ने कहा- विवाहित व्यक्ति ही हो शासन के लायक? जानिए तर्क
बच्चों का नाम रखते समय बरतें सावधानी, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का