सिर्फ दो चीजें करेंगी डार्क सर्कल गायब, चेहरा लगेगा फ्रेश और ग्लोइंग!
जब चेहरे पर काले घेरे दिखते हैं तो बहुत बेकार लगता है। वैसे डार्क सर्कल होना कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या तो नहीं है, लेकिन यह आपको थका और अस्वस्थ दिखा सकते हैं। इससे खूबसूरत चेहरे की रंगत बिगड़ जाती है। ऐसे में इनको रिमूव करना बेहद जरूरी है। काले घेरे की समस्या पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए अलग नहीं है।
दरअसल, आंखों के आसपास की त्वचा अतिसंवेदनशील होती है। इसलिए इन समस्याओं के इलाज के लिए रासायनिक उत्पादों के बजाय प्राकृतिक उपचार का सहारा लेना सबसे अच्छा है। जो लोग भी इन काले घेरों से परेशान हैं, वह जिद्दी काले घेरों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपचार आजमा सकते हैं। नीचे जानिए डार्क सर्कल हटाने के घरेलू उपाय..
आंखों के नीचे डार्क सर्कल होने का कारण
कम नींद लेना
स्कीन टाइम अधिक होना
उम्र का बढ़ना
ज्यादा आंसू बहाना
मानसिक एवं शारीरिक तनाव
पौष्टिक भोजन का अभाव होना
डार्क सर्कल्स रिमूव करने के लिए 2 प्रभावी घरेलू उपाय
कोल्ड कंप्रेस से हटेंगे काले घेरे
डार्क सर्कल दूर करने के लिए बर्फ की मदद लें। इसके लिए कुछ बर्फ के टुकड़े लें और उन्हें एक कपड़े में लपेट लें। इसके बाद इसे कुछ मिनट के लिए आंखों के नीचे की त्वचा पर लगाएं। ऐसा करने से आंखों के नीचे की सूजन कम हो जाती है और काले घेरे धीरे-धीरे कम होकर खत्म होने लगते हैं।
टीबैग से हटेंगे काले घेरे
आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे हटाने के लिए टीबैग की मदद लें। इसके लिए दो ब्लैक या ग्रीन टी बैग को लेना है और उन्हें गर्म पानी में भिगो देना है। फिर लगभग 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद इसे अपनी आंखों के नीचे 10-15 मिनट के लिए लगाएं। फिर आंखों को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से भी आंखों के नीचे मौजूद काले दूर होने में मदद मिलेगी।
जनगणना के चलते Bhopal में कलेक्टर का बड़ा आदेश, अवकाश रद्द
‘जय महाकाली’ vs ‘जय श्रीराम’: बंगाल की सियासत में नया मोड़
वाराणसी/यूपी में खौफनाक घटना, गुस्साई भीड़ ने युवक पर किया हमला
इंदौर में छापेमारी का बड़ा अभियान, होटल-हॉस्टल संचालकों में हड़कंप
पीएम मोदी का काशी दौरा: इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर विकास तक कई योजनाओं की सौगात
लुधियाना-आजमगढ़ रूट पर हादसा, तेज रफ्तार बस ने खोया संतुलन
लिव-इन रिलेशनशिप केस में Supreme Court of India की सख्त टिप्पणी, कहा- हालात समझना जरूरी
लखीमपुर खीरी हादसा: बाइक सवारों को कुचला, चार की दर्दनाक मौत