रैन बसेरा बना अय्याशी का अड्डा — गरीबों के लिए बनी सुविधा केंद्र रात होते ही अवैध गतिविधियों का ठिकाना
शराब, जुआ और अश्लील हरकतों का अड्डा बना नगर का रैन बसेरा — प्रशासन और पुलिस दोनों बेखबर
उमरिया।
गरीब और जरूरतमंद यात्रियों के ठहराव के लिए शासन द्वारा बनाई गई योजना अब अवैध गतिविधियों का केंद्र बनती जा रही है। नगर के बीच स्थित सगरा मंदिर रोड के पास बने रैन बसेरा में रात के समय शराबखोरी, जुआ, और अश्लील हरकतों की जानकारी सामने आ रही है। जिस जगह पर गरीब मुसाफिरों को सुरक्षित आश्रय मिलना चाहिए था, वहां अब नशे का अड्डा और अवैध कमाई का जरिया बन गया है।
🔹 रैन बसेरा में रात होते ही शुरू हो जाता है नशे का दौर
सूत्रों के अनुसार शाम ढलते ही रैन बसेरा के आसपास गांजा और शराब का सेवन शुरू हो जाता है। कुछ महिलाएं भी देर रात पहुंचती हैं, जिससे यह जगह अश्लील हरकतों का अड्डा बन चुकी है।
यहां तक कि मुसाफिरों से अवैध रूप से पैसे वसूले जा रहे हैं, जबकि शासन ने इन रैन बसेरों को निशुल्क सेवा केंद्र के रूप में संचालित करने का आदेश दिया था। बताया जा रहा है कि पूरे रैन बसेरा की देखरेख हरवंश नामक व्यक्ति के हाथ में है, जो मनमानी कर रहा है।
🔹 नगर पालिका और पुलिस प्रशासन बेखबर
रैन बसेरा की सुरक्षा और संचालन की जिम्मेदारी नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की है, लेकिन दोनों विभागों की लापरवाही साफ नजर आ रही है।
न तो यहां गश्त की जाती है, न ही मुसाफिरों की एंट्री रजिस्टर में सही दर्ज होती है।
अवैध गतिविधियों के कारण कभी भी कोई बड़ी अपराधिक घटना हो सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
🔹 अधिकारियों ने मांगी रिपोर्ट
मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम बांधवगढ़ अम्बिकेश सिंह ने कहा —
“यह जानकारी मेरी जानकारी में नहीं थी। मैंने अभी बांधवगढ़ का चार्ज लिया है। मैं तत्काल इस पूरे मामले की जांच करवाता हूँ।”
तथ्य फ़ाइल
-
स्थान: सगरा मंदिर रोड, उमरिया
-
सुविधा: निशुल्क रैन बसेरा (नगर पालिका द्वारा संचालित)
-
आरोप: शराब, नशा, अश्लील गतिविधियां, अवैध वसूली
-
निगरानी: हरवंश नामक व्यक्ति के अधीन
-
प्रशासनिक प्रतिक्रिया: जांच के निर्देश
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद
राजनीति में ‘यू-टर्न’ मुश्किल: Raghav Chadha का बिल बन सकता था बड़ी बाधा
कोहली ने शेयर किया स्कूल का अनुभव, बच्चों से की खुलकर बात
अकादमी उद्घाटन में कोहली की मौजूदगी, युवा खिलाड़ियों को मिला मोटिवेशन
मनुहार न आई काम: पत्नी के सामने पति ने उठाया आत्मघाती कदम
Imran Khan की चौथी आंखों की सर्जरी, रोशनी को लेकर बढ़ी चिंता
उज्जैन यूनिवर्सिटी में सनसनी: धमकी भरा मैसेज और संदिग्ध सामान मिलने से हड़कंप
कोहली के लिए दीवानगी, न मिलने पर बच्चे ने खोया आपा