जबलपुर।
पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त  योगेश देशमुख द्वारा प्रदेश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के जारी निर्देशों के तहत, लोकायुक्त जबलपुर इकाई ने गुरुवार को एक सफल ट्रैप कार्रवाई को अंजाम देते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय के एक कर्मचारी को घूस लेते हुए धर दबोचा।

🔹 शिकायतकर्ता शिक्षक का वेतन और वेतन वृद्धि अटकी थी

आवेदक नन्हे सिंह धुर्वे, उम्र 45 वर्ष, निवासी बरगी, जबलपुर, जो कि शाला एक परिसर पिपरिया में प्राथमिक शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं, उनका ट्रांसफर जून 2025 में बालाघाट से जबलपुर हुआ था।
ट्रांसफर के उपरांत उनका न तो वेतन जारी हुआ और न ही वेतन वृद्धि लगाई गई, जिसके कारण आवेदक कई बार बीईओ कार्यालय, जबलपुर के चक्कर काट रहे थे।

आवेदक के अनुसार, जब वे वेतन और वेतन वृद्धि संबंधी जानकारी के लिए सहायक ग्रेड-2 शशिकांत मिश्रा से मिले, तो आरोपी ने इस कार्य को करने के एवज में रिश्वत की मांग की।

🔹 लोकायुक्त को दी शिकायत, सत्यापन के बाद बिछाया जाल

रिश्वत की मांग से परेशान आवेदक ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त जबलपुर से की।
लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद आरोपी पर निगरानी रखी और ट्रैप की योजना तैयार की।

🔹 आरोपी को ₹1500 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

आज 20 नवंबर 2025 को लोकायुक्त ट्रैप दल ने आरोपी शशिकांत मिश्रा, उम्र 54 वर्ष, सहायक ग्रेड-2, बीईओ कार्यालय जबलपुर, को ₹1500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
घटना का स्थान कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जबलपुर के सामने बताया गया है, जहां आरोपी ने आवेदक से रिश्वत की राशि प्राप्त की।

🔹 लोकायुक्त की FIR – तीन गंभीर धाराएँ

लोकायुक्त ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) के तहत निम्न धाराओं में मामला दर्ज किया है—

  • धारा 7 – रिश्वत लेने का अपराध

  • धारा 13(1)(B) – भ्रष्टाचार संबंधी कदाचार

  • धारा 13(2) – दंडनीय अपराध

🔹 ट्रैप दल में शामिल अधिकारी

ट्रैप कार्रवाई में शामिल लोकायुक्त टीम में—

  • दल प्रभारी राहुल गजभिए

  • ट्रैपकर्ता बृजमोहन सिंह नरवरिया

  • निरीक्षक जितेंद्र यादव

  •