दिल्ली में पहली ‘अटल कैंटीन’ का शिलान्यास, सिर्फ ₹5 में मिलेगा पौष्टिक खाना
नई दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को यहां तिमारपुर इलाके में पहली 'अटल' कैंटीन की शिलान्यास किया। यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा किए गए एक महत्वपूर्ण वादे की पूर्ति का प्रतीक है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर ऐसी 100 कैंटीन खोलने की योजना बनाई है। उन्होंने बताया कि इन्हें बनाने का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को किफायती भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इसमें प्रत्येक व्यक्ति को सिर्फ पांच रुपये में एक दिन में दो खाना उपलब्ध कराया जाएगा।
सीएम रेखा गुप्ता ने 'अटल' कैंटीन का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल भाजपा सरकार की मध्यम वर्ग के परिवारों के प्रति अपने सम्मान का एक उदाहरण है। राष्ट्रीय राजधानी में 'अटल' कैंटीन खोलना भाजपा के लिए इस साल फरवरी में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान किए गए चुनावी वादों में से एक था। संजय बस्ती स्थित जेजे क्लस्टर में 'अटल' कैंटीन के शिलान्यास समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के साथ शहरी विकास मंत्री आशीष सूद भी मौजूद थे।
राजधानी में 100 'अटल कैंटीन' का नेटवर्क किया जाएगा स्थापित
रेखा गुप्ता ने बाद में ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि केवल आठ महीनों में, दिल्ली के साथ किए गए एक और वादे को पूरा करने के लिए एक मजबूत कदम उठाया गया है। राजधानी में 100 'अटल कैंटीन' का एक व्यापक नेटवर्क स्थापित किया जाएगा ताकि यह सुविधा आसानी से और समय पर हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंच सके।' गुप्ता ने बताया कि पहली 'अटल' कैंटीन का उद्घाटन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर 25 दिसंबर को होगा।
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन के प्रोजेक्ट को लेकर नया विवाद, मिडल ईस्ट कनेक्शन सामने आया
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में ड्रग्स पर सबसे बड़ा प्रहार, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट