भिलाई इस्पात संयंत्र में सुरक्षा चूक पर कड़ी कार्रवाई, दो जीएम निलंबित
भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र सुरक्षा को लेकर प्रबंधन ने बड़ा कदम उठाया है। हाल ही में कार्यस्थल पर हुई मृत्यु और कर्मचारियों के चोटिल होने जैसी गंभीर घटनाओं ने संयंत्र के शीर्ष नेतृत्व को सतर्क कर दिया है। इसी के मद्देनज़र प्रबंधन ने दोहराया है कि असुरक्षित कार्य और असुरक्षित कार्यप्रणाली के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति आगे भी सख्ती से लागू रहेगी।
हाल की दुर्घटनाओं की गंभीरता और सुरक्षा चूक को ध्यान में रखते हुए कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। सिंटर प्लांट–3 के महाप्रबंधक शंकर मोरी और ऊर्जा प्रबंधन विभाग के महाप्रबंधक सुब्रमनी रमनी को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा, ऊर्जा प्रबंधन विभाग के कार्यपालक प्यारेलाल देशमुख और विनय कुमार को चेतावनी पत्र जारी किए गए हैं। वहीं, प्लेट मिल के महाप्रबंधक सुधाकर और पद्नाभन को एडवाइजरी नोट जारी करते हुए बेहतर सुरक्षा पालन के निर्देश दिए गए हैं।
प्रबंधन का कहना है कि प्रत्येक घटना का मूल कारण विश्लेषण कर लिया गया है, ताकि सभी तथ्यों का मूल्यांकन कर सुधारात्मक और निवारक उपाय प्रभावी रूप से लागू किए जा सकें। संबंधित विभागों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।
संयंत्र प्रबंधन ने साफ कहा है कि सुरक्षा संस्कृति को मजबूत बनाना संगठन के हर स्तर की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी तरह की लापरवाही, असावधानी या असुरक्षित व्यवहार अब सख्ती से dealt किया जाएगा।
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
EC का एक्शन: पीएम मोदी पर टिप्पणी भारी पड़ी, खरगे को नोटिस जारी
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा