दुबई में युवती का मामला दिल्ली HC में, मारपीट आरोपों पर कोर्ट ने लिया अहम फैसला
दिल्ली | दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार और दुबई स्थित भारतीय दूतावास को एक 25 वर्षीय भारतीय युवती की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उसे जल्द से जल्द भारत वापस लाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. यह युवती एक विदेशी नागरिक द्वारा दुबई में कथित रूप से बंधक बनाकर रखी गई है |
दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस सचिन दत्ता ने आदेश देते हुए कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विदेश मंत्रालय और दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास तुरंत कदम उठाएं और युवती की स्थिति की पुष्टि कर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करें. कोर्ट ने अधिकारियों से दो हफ्ते के भीतर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है. अगली सुनवाई 15 दिसंबर को होगी |
तमिलनाडु के पीड़ित परिवार ने दाखिल की है याचिका
दिल्ली हाई कोर्ट में तमिलनाडु के रहने वाले वी. थिरुनावुक्करासु ने यह याचिका कोर्ट में दायर किया. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी चेन्नई के एक अस्पताल में नर्स के तौर पर काम करती थी, जहां एक विदेशी मरीज से उसकी जान-पहचान हुई. उसी व्यक्ति ने उसे दुबई में मेडिकल असिस्टेंस का एक साल का काम देने का वादा किया था. बेहतर वेतन का लालच देखकर युवती जनवरी 2023 में दुबई चली गई |
बेटी के साथ की जाती है मारपीट- पीड़ित परिवार
दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया है कि कुछ महीनों बाद बेटी से बातचीत कम होने लगी और धीरे-धीरे वह भारत लौटने में असमर्थ हो गई. आरोप है कि उस विदेशी व्यक्ति ने युवती का पासपोर्ट और वीजा छीन लिया और उसे दो साल से भारत नहीं आने दिया. पीड़ित पिता ने कोर्ट को बताया कि अक्टूबर में बेटी ने रोते हुए फोन कर बताया कि उसके साथ मारपीट हो रही है और उसे बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं. उन्होंने अदालत को कुछ तस्वीरें भी दिखाईं, जिनमें युवती घायल दिखाई दे रही थी |
दुबई के भारतीय दूतावास से मांगी थी मदद
दिल्ली हाई कोर्ट में पीडित के पिता ने कहा कि नवंबर में दुबई के भारतीय वाणिज्य दूतावास को लिखित शिकायत देकर मदद मांगी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होते देख उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. दिल्ली हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 15 दिसंबर की तारीख तय की है |
इंतजार खत्म! यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
सावधान जबलपुर! आसमान से बरस रही है आग, मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी।
सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
चरित्र पर कीचड़ उछालकर शादी से मुकरा आरोपी; जबलपुर के माढ़ोताल में सनसनीखेज मामला।
चुनावी रैली बनी खतरा! मनोज तिवारी के दौरे में भगदड़, कई मासूम जख्मी
शारीरिक बीमारी बनी आत्मघाती कदम की वजह? जबलपुर में 18 वर्षीय छात्रा की मौत से सनसनी।
हार्दिक और क्रुणाल के बीच सबकुछ सामान्य, आरसीबी स्टार ने सोशल मीडिया कयासों को किया क्लीन बोल्ड।