तीन किशोरियों की गुमशुदगी ने गांव में मचाया हड़कंप, पुलिस 24 घंटे से तलाश में जुटी
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक ही गांव से तीन नाबालिग लड़कियां रहस्यमय तरीके से लापता हो गई. लड़कियों के अचानक गायब होने की घटना से गांव में दहशत का माहौल है. तीनों के एक साथ गायब होने से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है. परिजनों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है |
बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिछलखा में गुरुवार शाम अचानक दहशत फैल गई. गांव की तीन नाबालिग लड़कियां खेत में बथुआ बीनने गईं और रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गईं. घटना करीब शाम 4 बजे की है. वहीं काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खेतों और आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन लड़कियों का कहीं कोई पता नहीं चला. घटना की जानकारी फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और तरहतरह की आशंकाएं व्यक्त की जाने लगीं |
एक ही गांव की तीन लड़कियां लापता
लापता लड़कियों की पहचान क्रांति पुत्री राकेश कुमार, संतोषी पुत्री रमेश, काजल पुत्री शिवकुमार के रूप में बताई जा रही. तीन नाबालिग लड़कियों की उम्र 12 से 15 साल के बीच है. तीनों के एक साथ गायब होने से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है |
तहरीर के बाद पुलिस सक्रिय
परिजनों ने तुरंत रामनगर थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस टीम गांव पहुंची और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई. ग्रामीणों और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है. थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और लड़कियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं. गांव में पुलिस बल तैनात कर जांच तेज कर दी गई है. थाना प्रभारी का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा |
गांव में दहशत और चिंता
घटना के बाद गांव में दहशत है. ग्रामीण लगातार कोशिश कर रहे हैं कि तीनों लड़कियां सुरक्षित मिल जाएं. परिजन भी प्रशासन से अपनी बेटियों को जल्द खोजने की गुहार लगा रहे हैं |
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश