CM विष्णुदेव साय का बड़ा कदम...हल्बा-हल्बी समाज के प्रतिनिधियों से सीक्रेट मुलाकात...जानें समाज की कौन सी मांग हुई पूरी
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में हल्बा-हल्बी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधियों ने समाज के आगामी दो महत्वपूर्ण आयोजनों की जानकारी साझा की और मुख्यमंत्री को इनमें शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि समाज की ओर से 27 दिसंबर 2025 को दुर्ग के पुलगांव में सामाजिक सम्मेलन एवं शक्ति दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा 20 जनवरी 2026 को रायपुर में क्रांतिकारी अमर शहीद गेंद सिंह जी के 201वीं शहादत दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। दोनों आयोजन समाज की सांस्कृतिक पहचान, ऐतिहासिक विरासत और युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हल्बा-हल्बी समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की सांस्कृतिक धरोहर और गौरवशाली इतिहास छत्तीसगढ़ की समृद्ध पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने दोनों आयोजनों की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक एकता और प्रेरणा का मजबूत माध्यम हैं।
मुलाकात के दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्य महेश गागड़ा, डॉ. देवेंद्र महला, गिरिवर ठाकुर, हृदय राम कोसमा और मिथीर राम सलेंद्र सहित कई अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को इन दोनों आयोजनों में शामिल होकर समाज को सम्मानित करने का निवेदन किया।
हल्बा-हल्बी समाज की यह पहल प्रदेश में सांस्कृतिक जागरूकता और सामाजिक समरसता को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण