अभय देओल का खुलासा: धर्मेंद्र ने एक बार जड़ दिया था तमाचा, वजह जानकर चौंक जाएंगे!
बॉलीवुड | बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 24 नवंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. धर्मेंद्र अगर आज जीवित होते तो अपना 90वां जन्मदिन मना रहे होते. उनका जन्म पंजाब के नसराली में 8 दिसंबर 1935 को हुआ था. बॉलीवुड पर सालों तक राज करने वाले धर्मेंद्र की अब सिर्फ यादें रह गई हैं. उनसे जुड़े कई किस्से भी काफी मशहूर हैं. आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर हम आपको एक ऐसा ही किस्सा सुनाने जा रहे हैं |
धर्मेंद्र का फिल्मी करियर 65 सालों का रहा है. अभिनेता ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी थीं. अपनी फिल्मों और अदाकारी के साथ-साथ वो अपनी पर्सनल लाइफ और कई किस्सों के जरिए भी फैंस के बीच चर्चा मे रहे. एक बार धर्मेंद्र ने अपने भतीजे और अभिनेता अभय देओल को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था. अगर धर्मेंद्र ऐसा न करते तो शायद बड़ा हादसा भी हो सकता था. आइए विस्तार से इस किस्से के बारे में जानते हैं |
हो सकता था बड़ा हादसा
जो किस्सा हम आपको बता रहे हैं उसका खुलासा खुद अभय देओल ने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो पर किया था. अभय ने बताया था कि वो अपने बड़े पापा धर्मेंद्र को पापाजी बुलाते थे. ये किस्सा उन दिनों का है जब अभय सिर्फ सात से आठ साल के थे. उस वक्त हर चीज से नादान अभय एक बड़े हादसे का शिकार हो सकते थे|
जब धर्मेंद्र ने जड़ा अभय को थप्पड़
अभय देओल ने बताया था कि बचपन में एक बार जब ड्राइवर कार को बैक ले रहे थे उसी वक्त अभय गाड़ी की तरफ तेजी से दौड़ने लगे थे. ऐसे में धर्मेंद्र को अभय पर गुस्सा आ गया और उन्होंने अभय को एक थप्पड़ रसीद कर दिया. थप्पड़ इतना तेज था कि अभय के आंसू निकल आए|
अभय ने कहा था, ”’वो थप्पड़ इतना तेज था कि मेरा गाल लाल हो गया था और मैं खूब जोर जोर से रोया था. लेकिन, पापाजी को मेरी चिंता थी और इसी कारण उनका हाथ उठ गया था. मुझे बाद में फील हुआ कि गलती मेरी थी. हालांकि बाद में पापाजी को भी मुझे मारने का अफसोस हुआ |
मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव