सिंगरौली -  बासी बेरदहा कोल ब्लॉक में लाखो पेड़ो की कटाई लगातार चल रही है। और ये पेड़ो की कटाई पुलिस प्रशासन के संरक्षण में हो रही है। लगभग 5 हजार पुलिस बल तैनात किए गए है ,स्थानीय आदिवासियों का कहना है कि अडानी कंपनी द्वारा उचित मुआवजा प्रदान नहीं किया गया ,और हमे हमारे घरों से निकालने का काम किया जा रहा हैं। उनके द्वारा बताया गया कि रोज लाखो पेड़ो की अंधाधुंध कटाई चल रही। पीड़ित आदिवासियों के  आवाज को बुलंद करने और उनके हक कि लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने सड़को पर उतरी , जिसमे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ,अजय सिंह (राहुल भैया) विक्रांत भूरिया सहित कांग्रेस की 12 सदस्यीय टीम बासी बेरदहा पहुंची। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का आरोप हैं कि हमे सिंगरौली के नए अडानी देश के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा ,जिस सिंगरौली में दिल्ली से दो गुना ज्यादा प्रदूषण है, वहा पेड़ लगाने के बजाए लाखो की संख्या में पेड़ो की कटाई चल रही है।