मोहन यादव की कैबिनेट बैठक आज, प्रदेश के विकास और कल्याण के अहम प्रस्तावों पर मुहर
भोपाल | मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को सुबह 11 बजे कैबिनेट बैठक होगी | मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय में आयोजित की जाएगी. इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए जाएंगे और इसके साथ ही कई प्रस्तावों पर मुहर लगेगी. बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान विजन -2047 पर चर्चा हो सकती है. इस मीटिंग को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि विधानसभा के विशेष सत्र से एक दिन पहले हो रही है |
दो साल पूरे होने के बाद पहली बैठक
मोहन सरकार के दो साल पूरा होने के बाद ये पहली कैबिनेट बैठक है. मीटिंग में 18 प्रस्तावों को चर्चा के बाद मंजूरी दी जाएगी. इसमें मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अवसंरचना योजना के सूचकांक एवं मानदंड निर्धारण पर चर्चा और लोक सेवा आयोग के रिक्त पदों पर नियुक्ति के मामले में भी विचार किया जाएगा. इसके साथ ही कई अन्य संविदा पदों पर नियुक्ति भी मंजूर होगी |
सीएम संबल योजना की राशि जारी करेंगे
सीएम मोहन यादव मंगलवार को मंत्रालय से संबल योजना की 160 करोड़ रुपये की राशि जारी करेंगे. सात हजार 227 प्रकरणों में राशि रुपये 160 करोड़ सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरित करेंगे. कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल एवं विभिन्न स्थानों पर माननीय मंत्री गण एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे |
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा