कंगना रनौत ने नए साल से पहले की नर्मदा परिक्रमा, ओंकारेश्वर में की पूजा-अर्चना
खंडवा: नए साल के मौके पर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. देशभर से भक्त भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में बुधवार को अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत भी ओंकारेश्वर पहुंचीं. जहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. कंगना रनौत इन दिनों देश के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए विशेष आध्यात्मिक यात्रा पर हैं. वे अब तक 11 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुकी हैं. ओंकारेश्वर पहुंचकर उन्होंने अपनी इस यात्रा को आगे बढ़ाया.
ममलेश्वर भगवान के भी दर्शन कर की पूजा
बुधवार को अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ओंकारेश्वर पहुंचीं. यहां उन्होंने भगवान ओंकार महाराज के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की. इसके बाद वे ममलेश्वर भगवान के दर्शन के लिए भी पहुंचीं और वहां भी पूजा की. धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे. कंगना रनौत के दर्शन-पूजन के समय श्रद्धालुओं की भीड़ भी मौजूद रही.
हेलीकॉप्टर से कंगना ने किया नर्मदा परिक्रमा
धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कंगना रनौत ने हेलीकॉप्टर से मां नर्मदा की परिक्रमा भी की. नर्मदा परिक्रमा को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला. कंगना के आगमन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में भी उत्साह का माहौल रहा. मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन की ओर से उनके कार्यक्रम को लेकर पहले से ही तैयारियां की गई थी.
ओंकारेश्वर में भक्तों की उमड़ रही भीड़
न्यू ईयर को लेकर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भक्तों की आवाजाही लगातार बनी हुई है. नए साल के मद्देनजर ओंकारेश्वर में आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. प्रशासन द्वारा यातायात, सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालु सुगमता से भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन कर सकें.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड