क्रिसमस पर मौसम मेहरबान, लेकिन कल से बढ़ेगी ठिठुरन और कोहरा
राजधानी दिल्ली में आज मौसम सामान्य तौर पर साफ रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिन में धूप निकलेगी, लेकिन सुबह के समय कई इलाकों में हल्की धुंध और कोहरा देखने को मिल सकता है |
आज दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 19 से 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो सामान्य से थोड़ा कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. फिलहाल शीत लहर को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है |
26 दिसंबर से बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग ने 26 दिसंबर से दिल्ली और एनसीआर में मौसम के फिर से बदलने का अनुमान जताया है. विभाग के अनुसार, 26 दिसंबर के बाद कोहरे की वापसी हो सकती है. सुबह और देर रात के समय दृश्यता कम होने की आशंका है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है |
27 से 29 दिसंबर तक घने कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग ने 27 से 29 दिसंबर के बीच दिल्ली-एनसीआर में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. इन दिनों सुबह के शुरुआती घंटों में कोहरा ज्यादा घना रह सकता है. 29 और 30 दिसंबर को भी हालात ऐसे ही बने रहने की संभावना है. विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान लोगों को खासतौर पर सुबह के समय सावधानी बरतनी चाहिए |
एनसीआर में हवाओं से मिली राहत
दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के इलाकों में बीते दिन हवा की रफ्तार तेज रही. इसका सीधा असर प्रदूषण पर पड़ा और लोगों को कुछ राहत मिली. तेज हवाओं के कारण वातावरण में जमी धूल और प्रदूषक कण छंटे, जिससे हवा की गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि यह राहत अस्थायी हो सकती है |
प्रदूषण में सुधार, लेकिन खतरा बरकरार
करीब दो हफ्तों तक खतरनाक स्मॉग झेलने के बाद तेज हवाओं के असर से बुधवार (24 दिसंबर) को दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 271 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. हालांकि जैसे ही हवाओं की रफ्तार कम होगी और कोहरा बढ़ेगा, वैसे ही प्रदूषण का स्तर फिर से बिगड़ सकता है |
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड