अभ्युदय ग्रोथ समिट: अमित शाह ने मध्य प्रदेश में 2 लाख करोड़ के विकास कार्यों का ऐलान
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर देश भर में सुशासन दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ‘अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट’ का आगाज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया. इस समिट की थीम निवेश से रोजगार रखी गई है. गृह मंत्री ने दो लाख करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी |
इस मिट्टी ने ‘बाल अटल’ को अटल बिहारी बनाया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ग्वालियर ने अनेक सदियों तक भारत को कई मायने में कई क्षेत्रों में ऊर्जा और गति देने का काम किया. मुगलों के सामने लड़ना, तब यहीं से लड़ाई शुरू हुई. किसानों ने देश को गति और ऊर्जा दी, इसी क्षेत्र ने आजादी के बाद सभी पैरामिल्ट्री फोर्सेज में अपने जवान देने का काम किया है |
उन्होंने आगे कहा कि जिस मिट्टी ने बाल अटल को अटल बिहारी बनाया उस मिट्टी पर आज मैं हूं. अटलजी ने स्वराज से सुशासन की ओर ले जाने का काम किया. अटल जी के पहले मध्य प्रदेश में आदिवासियों के कल्याणकारी अलग विभाग नहीं था, लेकिन इन्होंने भारत सरकार में विभाग बनाया. कारगिल में घुसपैठिया घुसे, दुनिया भर का दबाव था. लेकिन अटल जी ने कहा कि हमने शांति का प्रयास कर लिया, लेकिन हमें धोखा मिला. कारगिल विजय ने नया इतिहास लिखा. विरोधी भी अटल जी के लिए नहीं बोल सकते पार्टी के लिए बोल सकते है लेकिन अटल जी के लिए नहीं |
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री
अमित शाह ने कहा कि अटल जी ने देश को परमाणु सम्पन्न राष्ट्र बनाया. सुराज से सुशासन तक ले जाने का काम अटल जी ने किया. मध्य प्रदेश ने हर क्षेत्र में बहुत अच्छा काम किया है. पीएम मोदी के नेतृत्व में कम समय में ज्यादा विकास हुआ. मोदी जब पीएम बने थे तब 7 करोड़ इंटरनेट उपभोक्ता थे लेकिन आज 101 करोड़ हैं. हमने सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री की है. हम न केवल जल्दी ही इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेंगे, बल्कि निर्यात भी करेंगे |
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड