दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर ताजा अपडेट, जानें कब मिलेगा फायदा
दिल्ली से देहरादून के बीच एक्सप्रेस-वे को लेकर नया अपडेट सामने आया है. बीते कई महीनों से इसके खुलने का इंतजार करने वाले लोगों को सब्र का फल मिलने वाला है. इसके शुरू हो जाने से दिल्ली से देहरादून का सफर मात्र ढाई घंटे का रह जाएगा, जो कि अभी 6 घंटे का है. सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस एक्सप्रेस-वे को खोलने की तैयारियां पूरी कर ली हैं. इसके उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय मांगा जा रहा है
बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे जनवरी में आम जनता के लिए जनवरी में खोले जाने की तैयारी तेज कर दी गई है. सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने जनवरी में विधिवत रूप से दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेस-वे को खोलने का निर्णय लिया है. इसके उद्घाटन के लिए पीएम मोदी से समय भी मांगा जा रहा है. पीएमओ से समय मिलने के बाद डेट फाइनल हो जाएगी. उद्घाटन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं |
ढाई घंटे में पूरा होगा सफर
टूटी हुई एंटी-ग्लेयर स्क्रीन और खराब पड़ी स्ट्रीट को बदला जा रहा है, ताकि वाहन चालकों को ड्राइविंग के दौरान कोई समस्या न हो. एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य में करीब 12 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. इसकी कुल लंबाई 210 किलोमीटर है. अभी जहां दिल्ली से देहरादून पहुंचने में करीब 6 घंटे का समय लगता है. वहीं, इस एक्सप्रेस-वे के चालू हो जाने से यह दूरी महज ढाई घंटे की रह जाएगी |
जानें कितनी होगी टाॅप स्पीड
यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास से शुरू होकर लोनी, बागपत, करौंदा, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से होते हुए देहरादून तक जा रहा है. एक्सप्रेस-वे पर वाहनों के लिए अधिकतम रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है. इस एक्सप्रेस-वे को वाइल्डलाइफ फ्रेंडली बनाया गया है. यही इसे खास बनाता है. इसे केवल रफ्तार ही नहीं, बल्कि पर्यावरण और वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है |
गणेशपुर से देहरादून के बीच का हिस्सा वाइल्डलाइफ फ्रेंडली के तौर पर डेवलप किया गया है. यहां करीब 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बना है, जो जंगलों और नदियों के ऊपर से गुजरता है. वहीं वन्यजीवों की आवाजाही के लिए 6 एनिमल अंडरपास, 2 हाथी अंडरपास, 2 बड़े और 13 छोटे पुल बनाए गए हैं |
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड