मुकेश नायक का कांग्रेस मीडिया विभाग से इस्तीफा, जीतू पटवारी ने नहीं स्वीकारा
मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग प्रमुख मुकेश नायक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना त्यागपत्र चिट्ठी लिखकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को सौंप दिया है. जिसे पटवारी ने इस्तीफे को नामंजूर कर दिया है |
इस्तीफे को नामंजूर किया गया
कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके जानकारी दी गई कि प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक द्वारा पारिवारिक कारणों से प्रस्तुत किया गया त्यागपत्र, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा अस्वीकार कर दिया गया है. आपसे अपेक्षा है कि आप पूर्ववत संगठन की मजबूती हेतु मीडिया विभाग के अध्यक्ष के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे |
स्वेच्छा से इस्तीफा देने की बात कही
मुकेश नायक ने शनिवार (27 दिसंबर) को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को चिट्ठी लिखकर त्यागपत्र सौंप दिया. इस पत्र में उन्होंने लिखा कि कल (शुक्रवार 26 दिसंबर) को प्रबंध समीति की बैठक में मैंने यह आह्वान किया था कि पुराने लोगों को नए लोगों के लिए स्थान खाली करना चाहिए. मैं स्वेच्छा से अपने पद से इस्तीफा देता हूं. दो वर्ष एक बेहद मेहनती ईमानदार, सक्षम अध्यक्ष के साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा. मेरी अनन्य शुभकामनाएं |
बीजेपी ने साधा निशाना
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक के इस्तीफे के बाद कांग्रेस की अंतर्कलह और सिर फुटव्वल सामने आ गया है. कांग्रेस पार्टी में वरिष्ठ नेताओं को अपमानित करने की और उपेक्षित करने की परंपरा है. अब इसी अपमान और उपेक्षा की वजह से मुकेश नायक जैसे वरिष्ठ नेता को इस्तीफा देना पड़ा. कांग्रेस पार्टी में केवल और केवल चाटुकारों के लिए जगह है, अच्छे नेताओं को काम करने के लिए जगह नहीं मिलती है |
TMC की पूर्व सांसद नुसरत जहां से ED की पूछताछ, हाउसिंग फ्रॉड केस में घिरीं
चार पीढ़ियों के गवाह समीर अंजान बोले- आज की पीढ़ी भावनाओं को 'झूठा' और 'प्रैक्टिकल' होना सही मानती है।
35वें दिन भी 'धुरंधर' की दहाड़: 1.70 करोड़ की कमाई के साथ कलेक्शन पहुंचा 1121 करोड़ के पार
भोपाल में प्रदर्शन पर कड़ा एक्शन, CM हाउस के आसपास धरना बैन
कासिमाबाद में मातम: घर जाने की तैयारी कर रहा था बेटा, अस्पताल से आई मौत की खबर।
अवैध धर्मांतरण का सीरियाई कनेक्शन: एटीएस खंगाल रही है 100 करोड़ की फंडिंग का सच
हत्या की गुत्थी सुलझी—नौकर के मोबाइल ने उगला खौफनाक सच
तमिलनाडु की राजनीति में नया मोड़, क्या अभिनेता बनेगा अगला नेता? आज होगा फैसला