JABALPUR NEWS: 150 की भीड़, महिला पर हमला, दुकान लूटी—मदनमहल में पुलिस संरक्षण में गुंडागर्दी!
जबलपुर। मदन महल थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला किरायेदार ने दुकान मालिक और उसके परिजनों पर अवैध किराया वसूली, जान से मारने की धमकी, मारपीट, तोड़फोड़ और लाखों रुपये के सामान की लूट का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लेकर थाने तक शिकायत देने के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई है।
पीड़िता श्रीमती शिखा शर्मा, निवासी अंबर बिहार, मदन महल वार्ड, जबलपुर ने बताया कि उन्होंने कछपुरा ओवरब्रिज टोल के नीचे लिंक रोड स्थित 285 वर्गफुट की दुकान को श्रीमती कंचन पटेल से रजिस्टर्ड किरायानामा दिनांक 10 सितंबर 2025 के तहत किराए पर लिया था। वह समय-समय पर किराया अदा करती आ रही हैं। 22 नवंबर को उन्होंने ₹18,000 नगद किराया रवि पटेल को दिया था।
25 हजार मांगने लगा दुकान मालिक
पीड़िता के अनुसार, अक्टूबर-नवंबर का किराया देने के दौरान रवि पटेल ने किरायानामा के विपरीत ₹25,000 की अवैध मांग शुरू कर दी। जब उन्होंने अतिरिक्त किराया देने से इनकार किया तो उनके साथ गाली-गलौच और विवाद किया जाने लगा और दुकान खाली करने का दबाव बनाया गया। शिकायत में आरोप है कि 25-26 दिसंबर 2025 की रात रवि पटेल, उसकी मां कंचन पटेल और कई असामाजिक तत्वों के साथ दुकान पहुंचे, जबरन ताला तोड़कर अंदर घुस गए, विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान करीब 100 से 150 लोगों की भीड़ मौजूद थी, जिसका वीडियो फुटेज यादव कॉलोनी चौकी के नीचे लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की बात कही गई है।
ऑटो में भरकर दुकान का सामान ले गए
पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने ऑटो में भरकर उनके सामने ही दुकान का सामान ले जाया। दुकान में रखे फ्रिज, भट्टियां, स्टील टेबल, कुर्सियां, टीन शेड, मसाला भट्टी, ग्लोसाइन बोर्ड सहित करीब 4 से 5 लाख रुपये का सामान तोड़ दिया गया या चोरी कर लिया गया। साथ ही दुकान में लगा उनका सीसीटीवी कैमरा और सैमसंग मोबाइल फोन भी गायब कर दिया गया।
मदनमहल- यादव कॉलोनी चौकी पुलिस नहीं सुन रही है
पीड़िता का कहना है कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी और सिविल लाइन थाने में बयान भी दर्ज कराए गए, लेकिन आज दिनांक तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उन्होंने 27 दिसंबर 2025 को थाना मदन महल में दोबारा शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए। फिलहाल पुलिस की निष्क्रियता को लेकर मामले ने तूल पकड़ लिया है।
आज का पंचांग
क्यों है केदारनाथ का शिवलिंग अलग? पांडवों की मुक्ति से जुड़ी कहानी
चमत्कारी धाम का रहस्य! दक्षिण में बसे इस खाटू श्याम मंदिर की महिमा
शनि की उल्टी चाल से बदलेगा भाग्य, इन 3 राशियों को मिलेगा धन और प्यार
राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल