बांग्लादेश के दावों को बीएसएफ ने बताया, झूठा और मनगढ़ंत.........हादी के हत्यारे भारतीय सीमा में नहीं आए
बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड ने भी घुसपैठ की कोई सूचना नहीं दी
नई दिल्ली। बांग्लादेश के उभरते नेता और इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की हत्या को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव चरम पर है। बांग्लादेश पुलिस ने हाल ही में दावा किया था कि हादी की हत्या में शामिल आरोपी भारतीय सीमा पर कर भागे हैं। लेकिन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर इन्हें झूठा, मनगढ़ंत और गुमराह करने वाल बताया है। बीएसएफ के मेघालय, त्रिपुरा और असम रीजन की यूनिट्स ने संयुक्त रूप से बांग्लादेश के आंतरिक सुरक्षा विभाग के दावों को नकारा है। बीएसएफ ने स्पष्ट किया कि भारतीय सीमा पर तैनात बलों ने स्पष्ट किया है कि मेघालय या आसपास के सेक्टरों में किसी भी तरह की अवैध आवाजाही या गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। सूत्रों के अनुसार, बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड (बीजीबी) ने आधिकारिक तौर पर ऐसी किसी घटना या घुसपैठ की सूचना भारतीय पक्ष को नहीं दी है। बीएसएफ ने तर्क दिया कि बांग्लादेश में व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क और चेकपॉइंट होने के बावजूद आरोपियों का आसानी से सीमा पार कर जाना तार्किक रूप से संभव नहीं लगता।
बात दें कि बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स में आरोप लगाया था कि मुख्य आरोपी फैसल करीम मसूद और आलमगीर शेख हलुआघाट सीमा के रास्ते भारत में दाखिल हुए हैं। गौरतलब है कि 32 वर्षीय उस्मान हादी को 12 दिसंबर को गोली मारी गई थी, जिसके बाद 18 दिसंबर को सिंगापुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
कौन थे उस्मान हादी?
उस्मान हादी ढाका यूनिवर्सिटी में राजनीति विज्ञान के छात्र थे और जुलाई आंदोलन के दौरान एक प्रमुख चेहरे के रूप में उभरे थे। उन्होंने बांग्लादेशी सेना और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की नीतियों के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाई थी, जिसके चलते वे विवादों और चर्चाओं के केंद्र में थे।
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
EC का एक्शन: पीएम मोदी पर टिप्पणी भारी पड़ी, खरगे को नोटिस जारी
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा