जबलपुर: सिविल लाइन्स में खूनी वारदात; संगम टेंट हाउस के पास युवक की चाकू गोदकर हत्या
जबलपुर। संस्कारधानी के पॉश इलाके सिविल लाइन्स में बीती रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। संगम टेंट हाउस के पास अज्ञात हमलावरों ने युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
खड़े युवक पर अचानक हुआ हमला: सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मांडवा बस्ती निवासी मोनू किसी काम से संगम टेंट हाउस के पास खड़ा था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और मोनू को घेर लिया। इससे पहले कि मोनू कुछ समझ पाता, आरोपियों ने अपने पास रखे धारदार चाकुओं से उस पर हमला कर दिया। मोनू के शरीर पर कई वार किए गए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और उसने दम तोड़ दिया।
वारदात के बाद आरोपी फरार: हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन्स पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस जांच में जुटी: पुलिस अब आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती तौर पर मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है, हालांकि हत्या की असली वजह क्या थी, यह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही साफ हो पाएगा। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
EC का एक्शन: पीएम मोदी पर टिप्पणी भारी पड़ी, खरगे को नोटिस जारी
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा