संभल पुलिस हाई अलर्ट पर, कब्रिस्तान नापजोख के दौरान कानून-व्यवस्था का कड़ा पहरा
उत्तर प्रदेश का संभल जिला एक बार फिर अचानक से सुर्खियों में है, संभल में राजस्व विभाग की टीम कब्रिस्तान के पास की जमीन की नापजोख करेगा. इसके बाद जिला प्रशासन की टीम कब्रिस्तान के पास से अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई करेगी |हालांकि, यह कार्रवाई सुर्खियों में इसलिये भी है क्योंकि जहां से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होनी है, वह कब्रिस्तान शाही जामा मस्जिद के पास स्थित है |
जानकारी के मुताबिक, संभल की शाही जामा मस्जिद के पास रैपिड रिस्पॉन्स फोर्स और पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है, क्योंकि आज यानी 30 दिसंबर 2025 को जिला प्रशासन शाही जामा मस्जिद कब्रिस्तान के पास अवैध कब्जों को हटाने के लिए कार्रवाई करेगा |
कार्रवाई के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह अलर्ट
प्रशासन के द्वारा कब्रिस्तान नापजोख को लेकर पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है. संभल में जामा मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण की कार्रवाई को लेकर आज होने वाली कार्रवाई को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है | ASP (नॉर्थ) कुलदीप सिंह ने कहा, "पर्याप्त पुलिस बल, जिसमें 9 SHO, 3 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी और PAC और RRF की एक-एक कंपनी तैनात की गई है. ड्रोन वाली एक टीम को भी लगाया गया है |
ड्रोन व सीसीटीवी से की जा रही निगरानी
दरअसल, आज 30 दिसंबर को संभल में कब्रिस्तान की नापजोख राजस्व विभाग की टीम पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में करेगी. शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है. इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे से और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जा रही है |
आपको बता दें कि, जामा मस्जिद के पास आठ बीघा का कब्रिस्तान की नापजोख राजस्व विभाग द्वारा आज प्रस्तावित है. राजस्व विभाग की टीम कब्रिस्तान की नापजोख करेगी. वहीं ऐहतियात के तौर पर संभल में सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है |
कलयुगी बेटे का कहर, पिता को पीटकर मार डाला
Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग
स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप
अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी
हवाई यात्रियों के लिए गुड न्यूज: बिलासपुर से देश की राजधानी के लिए हवाई मार्ग से जुड़ाव शुरू
शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
टिफिन में परांठे हो जाते हैं कड़े? सुबह से शाम तक नरम रखने के लिए अपनाएं ये 5 जादुई टिप्स।
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा