मंडी में धान बेचने वाले 64 किसानों से उपार्जन केंद्रों में खरीदी पर रोक.
स्लॉट बुकिंग पर भी लगेगी रोक.
जबलपुर - जिले के ऐसे 64 किसान से खरीदी केंद्रों पर धान के उपार्जन पर रोक लगा दी गई जो जबलपुर, पाटन और सिहोरा कृषि उपज मंडी में नवम्बर एवं दिसम्बर माह के दौरान अपनी धान का विक्रय कर चुके हैं।
जिला आपूर्ति नियंत्रक प्रमोद कुमार मिश्र के मुताबिक इन किसानों पर उपार्जन केंद्रों पर धान का विक्रय करने पर रोक लगाने का निर्णय कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में 12 दिसम्बर को संपन्न हुई बैठक में लिया गया है। जिला उपार्जन समिति की इस बैठक में कृषि उपज मंडी जबलपुर के सचिव ने जबलपुर, पाटन एवं सिहोरा मंडी में नवंबर और दिसम्बर माह के दौरान डाक नीलामी में धान का विक्रय करने वाले किसानों की सूची प्रस्तुत की थी।
जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि उपार्जन समिति की बैठक में ही मंडी सचिव द्वारा प्रस्तुत डेटा का विश्लेषण ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से भी किया गया और विश्लेषण में पाया गया कि 100 क्विंटल एवं उससे अधिक धान विक्रय करने वाले 64 किसानों द्वारा 11 हजार 840 क्विंटल 74 किलो धान जिले की तीनों मंडियों में बेची जा चुकी है।
जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि इन किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिये भी अपना पंजीयन कराया गया है। ऐसे सभी 64 किसानों द्वारा मंडी समिति में विक्रय की गई धान एवं उनके पास धान की उपलब्धता के सत्यापन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। उन्होंने बताया कि इन किसानों के पंजीयन का अवैध लाभ बिचौलियों के द्वारा लिये जाने की आशंका को देखते हुये सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण होने तक धान विक्रय हेतु इनके स्लॉट बुकिंग पर भी रोक लगाये जाने राज्य शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण संचालनालय को पत्र भी भेजा गया है।
30-35 खिलाड़ियों का पूल तैयार, क्या एक साथ दो टी20 टीम खेलेगा भारत?
कांग्रेस का आरोप: चुनावी कार्यक्रमों के चक्कर में पीएम मोदी कर रहे हैं कामकाज की अनदेखी
उद्घाटन से 24 घंटे पहले राजस्थान की रिफाइनरी में आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।
डिजिटल जनगणना में भारी चूक: सरकारी पोर्टल पर अरुणाचल का पासीघाट बना 'चीनी शहर'
डोंबिवली स्टेशन पर हड़कंप: कल्वा शेड से जा रहा लोकल रैक हुआ बेपटरी, बड़ा हादसा टला
घर बैठे लें स्ट्रीट फूड का मजा, बनाएं मसालेदार झालमुड़ी
दिल्ली में द्विपक्षीय संबंधों की नई सुगबुगाहट; पीएम मोदी और ली जे म्योंग के बीच होगी अहम चर्चा
भोपाल में 'नारी शक्ति' का आक्रोश: महिला आरक्षण पर भाजपा ने विपक्ष को घेरा