जबलपुर कमानिया में विवादः दो व्यापारी आपस में झगड़े, एक व्यापारी ने बड़कुल दुकान में घुसकर बचाई जान
जबलपुर |
जबलपुर के व्यस्त कमानिया फुहारा क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पैसों के लेन-देन को लेकर दो व्यापारियों के बीच विवाद अचानक हिंसक झगड़े में बदल गया। देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गया कि एक व्यापारी ने कथित रूप से भरतीपुर क्षेत्र से अपने पक्ष के लोगों को बुलाकर दूसरे व्यापारी पर जानलेवा हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान हमला इतना उग्र हो गया कि दूसरे व्यापारी को अपनी जान बचाने के लिए पास स्थित बड़कुल होटल के भीतर शरण लेनी पड़ी। घटना के चलते इलाके में दहशत फैल गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। हालात बिगड़ते देख मौके पर 5 थानों का पुलिस बल भेजा गया, जिसने स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को अलग कराया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी अनहोनी टल गई।
फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद की जड़ पैसों का लेन-देन है, हालांकि पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस से क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने और इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है।
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल