पेट्रोल पंप के पास दुकान में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप
जबलपुर। सालीवाड़ा गौर स्थित पेट्रोल पंप के समीप उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक दुकान में अचानक भीषण आग भड़क उठी। गौर चौकी अंतर्गत सालीवाड़ा रोड पर स्थित विश्वकर्मा ट्रेडर्स में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ सकी है।
आग की लपटें उठते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। पेट्रोल पंप के पास आग लगने से स्थिति और भी संवेदनशील हो गई, जिसके चलते प्रशासन ने तत्काल आसपास के इलाके को खाली कराया।
आग की भयावहता को देखते हुए मौके पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फायर ब्रिगेड कर्मियों द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, ताकि आग को फैलने से रोका जा सके। इस दौरान घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।
काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, हालांकि दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।
साडा अध्यक्ष पद के लिए अशोक शर्मा का नाम चर्चा में
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल में कानून-व्यवस्था पर घमासान, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप
विधानसभा-1 के वार्ड 9 से अभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी पर जोर