थाना प्रभारियों के बाद अब चौकी प्रभारियों में फेरबदल, रामपुर और धनवंतरी नगर चौकी प्रभारी बदले
जबलपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संपत कुमार उपाध्याय द्वारा लगातार प्रशासनिक फेरबदल किए जा रहे हैं। मंगलवार को जहां दो थाना प्रभारियों को बदला गया और एक थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया गया, वहीं इसी कड़ी में अब चौकी स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं।
एसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार रामपुर चौकी प्रभारी और धनवंतरी नगर चौकी प्रभारी को बदल दिया गया है। रामपुर चौकी की कमान महेंद्र जाटव को सौंपी गई है, जबकि धनवंतरी नगर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी धुर्गेश मरावी को दी गई है। पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था में कसावट लाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में शहर और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और जनता की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पुलिस अधीक्षक संपत कुमार उपाध्याय स्पष्ट कर चुके हैं कि कार्यप्रणाली में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और बेहतर पुलिसिंग के लिए समय-समय पर जिम्मेदारियों में बदलाव किया जाएगा।
पुलिस महकमे में हुए इस बदलाव के बाद दोनों नए चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पदभार ग्रहण कर लिया है। उम्मीद की जा रही है कि नए प्रभारी अपने अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, गश्त व्यवस्था और आमजन से संवाद को और मजबूत करेंगे।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में जरूरत पड़ने पर और भी स्थानांतरण किए जा सकते हैं। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और अपराधियों पर सख्ती बरतने के लिए हर स्तर पर बदलाव किए जा रहे हैं।
साडा अध्यक्ष पद के लिए अशोक शर्मा का नाम चर्चा में