बारामती के विद्या प्रतिष्ठान में आज 11 बजे होगा अजित पवार का अंतिम संस्कार, अमित शाह और पीएम मोदी शामिल होंगे
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का अंतिम संस्कार बारामती के विद्या प्रतिष्ठान में किया जाएगा। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर कोटेवाड़ी में दर्शन के लिए रखा जाएगा। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के अंतिम संस्कार में पूरा मंत्रिमंडल शामिल रहेगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचेंगे। पीएम मोदी भी अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। उधर, पूरा पवार परिवार पैतृक गांव कोटेवाड़ी पहुंच चुका है।
66 साल की उम्र में हुआ निधन
अजित पवार का निधन 28 जनवरी बुधवार सुबह 8.46 बजे हुआ। वह 66 साल के थे। बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हुआ था। इस हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू समेत 5 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पवार 5 फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के लिए 4 रैलियों को संबोधित करने वाले थे। वे मुंबई से सुबह 8.10 बजे रवाना हुए थे। पवार के निधन पर महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक रखा गया है।
वायुसेना ने भी की अपनी कार्रवाई शुरू
वहीं, हादसे के बाद भारतीय वायुसेना ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बारामती एयरपोर्ट पर एयर वॉरियर्स की एक समर्पित टीम तैनात की है। वायुसेना ने यह कदम स्थानीय नागरिक प्रशासन के अनुरोध पर उठाया है। भारतीय वायुसेना ने बुधवार को जारी अपने एक बयान में कहा कि वायुसेना की टीम दुर्घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित हवाई संचालन सुनिश्चित करने के लिए पहुंच गई है। भारतीय वायुसेना की यह टीम यहां बुनियादी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) और मौसम विज्ञान संबंधी सेवाएं प्रदान कर रही है।
वायुसेना के मुताबिक, यह त्वरित सहायता आपात परिस्थितियों में राष्ट्रीय सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जरूरत पड़ने पर नागरिक प्रशासन को आगे भी हर संभव सहयोग दिया जाएगा। इस हादसे के बाद एयरपोर्ट को आवश्यक मदद पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना की टीम यहां पहुंची है। भारतीय वायुसेना के विशेषज्ञ एयर ट्रैफिक कंट्रोल में सहायता प्रदान कर रहे हैं जिससे कि विमान यात्रा का सुरक्षित संचालन हो सके।
मातृत्व और करियर का संतुलन: पत्रलेखा ने बताया प्रोड्यूसर और मां बनने के बीच का चुनौतीपूर्ण सफर।
कलेक्टर का सख्त आदेश: जनगणना ड्यूटी में लगे कर्मियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी।
क्या जेल जाएंगे बंग सी-ह्युक? 2019 के शेयर घोटाले में फंसी के-पॉप की सबसे बड़ी हस्ती।
100 करोड़ी महागाथा: भारी-भरकम बजट और सितारों की फौज के साथ आ रही है ‘राजा शिवाजी’।
जर्मनी पहुंचे रक्षा मंत्री, हाईटेक डिफेंस और AI पर होगी चर्चा
पार्टी में हलचल: प्रदेश अध्यक्ष ने विजय सिन्हा से की अहम मुलाकात
सिंगरौली शिक्षा विभाग में गड़बड़ी, कई अधिकारियों पर FIR
कबीरचौरा अस्पताल का कायाकल्प: 315 करोड़ के बजट से बदलेगी मंडलीय चिकित्सालय की सूरत।