CG High Court: जनहित याचिकाएं पेंडिंग, शनिवार को छुट्टी के बावजूद होगी हाई कोर्ट की सभी बेंचों में नियमित सुनवाई
CG High Court: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पेंडिंग जनहित याचिकाओं पर सुनवाई पूरी करने के लिए अहम फैसला लिया है. शुक्रवार को सीमेंट और लोहे की डस्ट से मजदूरों को होने वाली स्वास्थ्य परेशानियों को लेकर सभी जनहित याचिकाओं की सुनवाई पूरी नहीं हो पाने के कारण अब शनिवार को सुनवाई पूरी की जाएगी. कोर्ट में छुट्टी होने के बाद भी सभी बेंचों में नियमित सुनवाई होगी.
क्यों नहीं हो पाई सुनवाई पूरी?
छत्तीसगढ़ में औद्योगिक प्रदूषण के कारण श्रमिकों के बीमार पड़ने से जुड़ी जनहित याचिकाओं पर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी है. दरअसल, समय की कमी के कारण यह सुनवाई पूरी नहीं हो पाए. वहीं, मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच ने इस मामले की सुनवाई शनिवार के लिए निर्धारित कर दी है. ऐसे में छुट्टी होने के बाद भी शनिवार को सभी बेंचों में नियमित सुनवाई होगी.
उल्लेखनीय है कि गत माह लिए गए एक अवकाश को समायोजित किए जाने के कारण शनिवार को अवकाश होने के बावजूद हाईकोर्ट की सभी बेंचों में नियमित मामलों की सुनवाई की जाएगी.
यह निर्णय मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर लिया गया है.
सीमेंट और लोहे की डस्ट से श्रमिकों के स्वास्थ्य पर असर
प्रदेश के विभिन्न उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों को सीमेंट और लोहे की डस्ट से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं, विशेषकर फेफड़ों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को लेकर उत्कल सेवा समिति, लक्ष्मी चौहान, गोविंद अग्रवाल, अमरनाथ अग्रवाल सहित अन्य याचिकाकर्ताओं ने बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में जनहित याचिकाएं दायर की हैं.
इन्हीं याचिकाओं पर शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश की डिवीजन बेंच में सुनवाई प्रस्तावित थी, लेकिन समय की कमी के कारण मामला नहीं सुना जा सका, जिसे अब शनिवार को सूचीबद्ध किया गया है.
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर
आबकारी मामला: पक्षपात के आरोप निराधार, हाई कोर्ट ने केजरीवाल की मांग ठुकराई