शताब्दीपुरम में शर्मनाक घटना कुत्तों के साथ दुष्कर्म : आरोपी रंगे हाथों पकड़ा गया
जबलपुर।
शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। शताब्दीपुरम इलाके में बेज़ुबान कुत्तों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और पशु प्रेमियों में भारी आक्रोश फैल गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉग लवर ग्रुप के सदस्यों ने आरोपी युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी गार्डन में एक फीमेल डॉग के साथ घिनौनी हरकत कर रहा था। मौके पर मौजूद डॉग लवर्स ने उसे पकड़कर कड़ी फटकार लगाई और उससे पूछताछ की। इस दौरान आरोपी की हरकतों को लेकर लोगों में गुस्सा साफ देखने को मिला।
डॉग लवर ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि आरोपी पहले भी इलाके में इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों में देखा गया था। इस बार रंगे हाथों पकड़े जाने पर उसे मौके पर ही उठक-बैठक कराकर सजा दी गई। हालांकि, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
इस अमानवीय कृत्य से इलाके में आक्रोश का माहौल है। पशु प्रेमियों और समाजसेवियों का कहना है कि ऐसी घटनाएं मानसिक विकृति का संकेत हैं और ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी व सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है।
बताया जा रहा है कि इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला और ज्यादा तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस की ओर से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है।पशु प्रेमियों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घिनौनी घटनाओं पर रोक लग सके।
अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी
शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
टिफिन में परांठे हो जाते हैं कड़े? सुबह से शाम तक नरम रखने के लिए अपनाएं ये 5 जादुई टिप्स।
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
आसमान में गरजे सुखोई-मिराज, एक्सप्रेस-वे पर दिन-रात युद्धाभ्यास
इंतजार खत्म! यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
सावधान जबलपुर! आसमान से बरस रही है आग, मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी।