Simhastha 2028: उज्जैन में बनेगी विश्वस्तरीय टेंट सिटी, तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार
Simhastha 2028 Ujjain : मध्य प्रदेश सरकार की तैयारियां अब नए स्तर पर पहुंच गई हैं। धार्मिक नगरी उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ कुंभ को भव्य, दिव्य और विश्वस्तरीय बनाने के लिए राज्य सरकार तेजी से बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में विश्वस्तरीय टेंट सिटी बनाने का बड़ा ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1 फरवरी को गुजरात के कच्छ जिले में आयोजित रण उत्सव का दौरा किया, जहां उन्होंने टेंट सिटी की व्यवस्थाओं को नजदीक से देखा। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर उन्होंने जानकारी दी कि सिंहस्थ 2028 उज्जैन में भी रण उत्सव की तर्ज पर आधुनिक टेंट सिटी विकसित की जाएगी। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर ठहराव सुविधाएं मिलेंगी।
सीएम ने यह भी कहा कि प्रदेश के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी टेंट सिटी स्थापित की जाएगी। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर सरकार ने केंद्र से लगभग 20 हजार करोड़ रुपये की मांग की है। इस बजट से घाट, पुल-पुलिया, सड़क और अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उज्जैन में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की योजना भी प्रस्तावित है।
क्षिप्रा नदी के किनारे 29 किलोमीटर लंबे घाट का निर्माण किया जा रहा है, जो शनि मंदिर से नागदा बायपास तक फैलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2014 के सिंहस्थ में 7.5 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे थे, जबकि सिंहस्थ 2028 उज्जैन में करीब 15 करोड़ भक्तों के आने का अनुमान है।
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
टीकमगढ़ बस दुर्घटना: मौके पर मची अफरा-तफरी, 15 घायल
पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य: छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों पर नहीं है कोई किल्लत, सुचारु है आपूर्ति।
मातृत्व और करियर का संतुलन: पत्रलेखा ने बताया प्रोड्यूसर और मां बनने के बीच का चुनौतीपूर्ण सफर।
कलेक्टर का सख्त आदेश: जनगणना ड्यूटी में लगे कर्मियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी।
क्या जेल जाएंगे बंग सी-ह्युक? 2019 के शेयर घोटाले में फंसी के-पॉप की सबसे बड़ी हस्ती।
भायखला में सनसनी: पूर्व क्रिकेटर के ससुर पर लाठी-डंडों से हमले का आरोप, जांच में जुटी मुंबई पुलिस।
उज्जैन में निंजा का आध्यात्मिक अनुभव, महाकाल दरबार में छलके आंसू