जब एक अभिनेता के बार-बार रीटेक लेने से परेशान हुए अनुराग कश्यप, गुस्से में एक्टर के साथ किया ये काम
दिग्गज निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कैनेडी’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में तारीफें बटोरने के बाद अब ‘कैनेडी’ भारत में रिलीज को तैयार है। इस बीच अनुराग कश्यप ने एक ऐसे अभिनेता के बारे में बताया, जो सीधे चलने वाला सीन भी नहीं कर पा रहा था और बार-बार रीटेक ले रहा था। इससे निर्देशक काफी गुस्सा हो गए थे।
जब एक एक्टर से सीधे चला नहीं गया
सुचरिता त्यागी के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान जब अनुराग कश्यप से पूछा गया कि क्या कभी ऐसा कोई उदाहरण था, जब उन्हें शूटिंग के दौरान किसी अभिनेता ने परेशान किया, जिससे उन्हें लगा हो कि फंस गया। इस पर अभिनेता ने हामी भरते हुए एक किस्सा साझा किया। निर्देशक ने बताया कि एक बार मैं फंसा था। मैं तरीके ढूंढता हूं। सचमुच एक बार एक अभिनेता था पता नहीं क्यों वो सीधा चल ही नहीं पा रहा था। मैं चाहता था कि वह बार जैसी एक जगह के पीछे से आराम से बाहर आए।वहां जगह कम थी, लेकिन वह आराम से आ सकता था। लेकिन उसका हाथ-पैर कुछ भी कंट्रोल में ही नहीं था। वो इधर-उधर हिलता हुआ आता था। कभी बोतलें गिर जाती थीं, कभी कुछ। गुस्से में अनुराग ने किया ये काम निर्देशक ने आगे उस एक्टर की हरकतों से परेशान होने को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि मैं उसकी हरकतों से गुस्से से आग बबूला हो गया। मैंने एक चॉक उठाई और फिर एक किनारे पर चॉक मार दी और दीवार पर भी चॉक मार दी। मैंने बोला कि अगर चॉक का निशान तेरे शरीर पर दिखा तो मैं तुम्हें फिल्म से हटा दूंगा। इसके बाद वह सीधे चला गया।
20 फरवरी को रिलीज होगी ‘कैनेडी’
अनुराग कश्यप की आखिरी आखिरी निर्देशित फिल्म ‘निशांची’ थी। ये पिछले साल दो भागों में रिलीज हुई थी। फिल्म का पहला पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था, लेकिन दूसरा भाग सीधे ओटीटी पर आया था। अब अनुराग कश्यप की ‘कैनेडी’ काफी देरी के बाद भारत में रिलीज होने जा रही है। ‘कैनेडी’ 20 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। फिल्म में राहुल भट्ट और सनी लियोनी प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण