पहले कैमरा देखकर मुंह फेरा, फिर पैप्स को दिखाई उंगली; पैपराजी पर फिर भड़कीं जया बच्चन; लोगों ने बताया घमंडी
वेटरन एक्ट्रेस जया बच्चन और पैपराजी के बीच एक अजीब सा रिश्ता है। जया बच्चन अक्सर पैपराजी को फटकार लगाती रहती हैं, लेकिन पैप्स फिर भी जया को देखकर उनके पास पहुंच ही जाते हैं। बीती रात मुंबई में हुए एक इवेंट में एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां जया बच्चन कभी पैपराजी को देखकर मुंह घुमाती दिखीं, तो कभी पैप्स को उंगली दिखाती नजर आईं। हालांकि, इस दौरान करण जौहर ने माहौल को हल्का बनाने की कोशिश की और पैप्स को ये भी ध्यान दिलाया कि उनकी वजह से उन्हें जया बच्चन की फोटो मिली है।
कैमरा देख जया बच्चन ने मुंह ही घुमा लिया
दरअसल, सोशल मीडिया पर इवेंट से जया बच्चन के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इसमें एक वीडियो में जया बच्चन करण जौहर और अपनी कुछ दोस्तों के साथ खड़ी हैं। वो जैसे ही पैपराजी के कैमरों को देखती हैं, तुरंत ही मुंह दूसरी तरफ करके घूम जाती हैं। हालांकि, इसके बाद करण जौहर जया बच्चन से मिलते हैं और उन्हें गले लगाते हैं। पैपराजी ने उनसे साथ में पोज देने को कहा, लेकिन दोनों बातें करते रहे। करण ने जया बच्चन से मजाक करते हुए कहा, ‘जेन-जेड से लेकर पैपराजी तक, हर कोई आपका दीवाना है।’ इस पर जया मुस्कुरा दीं। बातचीत के बाद करण ने उन्हें गले लगाया और जया ने उनके गालों को सहलाया। इसी दौरान जब पैपराजी इस मूमेंट को कवरते हैं तो जया बच्चन उन्हें उंगली दिखाती हैं।
मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
टॉपर्स को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर किया सम्मानित
हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ेगी छत्तीसगढ़ की हिस्सेदारी
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार