'बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
बॉबी देओल अपनी आगामी फिल्म 'बंदर'/ 'मंकी इन अ केज' को लेकर चर्चा में हैं। बीते साल सितंबर में इसका प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। अब यह फिल्म भारतीय दर्शकों के बीच भी पहुंचने वाली है। आज शुक्रवार को इसकी रिलीज डेट का एलान किया गया है।
अनुभव सिन्हा और तापसी पन्नू
‘अस्सी मेरी सबसे कमर्शियल फिल्म’, अनुभव सिन्हा को नहीं होती बॉक्स ऑफिस नंबर्स की चिंता; बोले- मुद्दा है जरूरी
कब रिलीज होगी 'बंदर'?
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी, बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद और सपना पब्बी अभिनीत फिल्म 'बंदर' इस साल मई में सिनमाघरों में रिलीज होगी। एक नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट से पर्दा उठाया गया है। यह फिल्म 22 मई को थिएटर्स में दस्तक देगी। साझा किए गए पोस्टर में बॉबी देओल इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं।
सिस्टम की चालबाजी में फंसे सख्स की कहानी है 'बंदर'
फिल्म 'बंदर' को निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर बीते साल जुलाई में रिलीज किया किया गया था। तब इस फिल्म का सलेक्शन टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। अब यह फिल्म भारतीय दर्शकों तक पहुंच रही है। यह फिल्म एक शख्स की मुश्किल से भरी और इमोशनल कहानी पर बेस्ड है, जो समाज की चालबाजी और सिस्टम के गलत इस्तेमाल में फंस गया है।
क्रेजी हुए बॉबी देओल के फैंस
फिल्म 'बंदर' के निर्देशन की कमान अनुराग कश्यप ने संभाली है। वे 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'ब्लैक फ्राइडे' और 'अग्ली' जैसी फिल्में बनाने के लिए लोकप्रिय हैं। अनुराग अपने अलग और रियल स्टोरीटेलिंग स्टाइल के साथ नए प्रोजेक्ट को लाए हैं। आज रिलीज हुए बॉबी देओल के पोस्टर को देख यूजर्स तारीफ कर रहे हैं और फिल्म के प्रति उत्साह जाहिर कर रहे हैं।
रामेश्वर शर्मा का पलटवार—ममता बनर्जी के बयान पर साधा निशाना
‘आप मेरी मां का क्रश’—ट्रंप के बयान पर किंग चार्ल्स हुए लाल
‘हिम्मत है तो 4 मई को इस्तीफा दें’—तृणमूल कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना
विवादों के बाद ‘केडी- द डेविल’ को मिली रिलीज की राह
वोटिंग के बीच हिंसा: BJP-TMC समर्थक भिड़े, नेता की कार पर हमला
मतदान के बाद मिथुन चक्रवर्ती का बयान- इस बार दिख रहा जबरदस्त उत्साह
तनाव के बीच ईरान का बयान: बातचीत हुई तो खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट
मतदान के दौरान आरोप-प्रत्यारोप, केंद्रीय बलों पर डराने का आरोप
आत्मनिर्भर बिजली की ओर कदम, शहर में तेजी से बढ़ रहा सोलर ट्रेंड