एल्यूमिनियम प्लेट कटिंग की चिंगारी से भड़की आग
गाजियाबाद। एल्यूमिनियम की चादर व पाइप बनाने वाली फैक्टरी में मंगलवार सुबह करीब 10:28 बजे आग लग गई। हादसे के समय फैक्टरी में कई कर्मचारी मौजूद थे, जिन्हें बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। लिंकरोड थानाक्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में स्थित आइंस्टाइन फैक्टरी में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। शुरुआत में फैक्टरी कर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। इसके बाद उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि हादसा फैक्टरी में चल रहे कार्य के दौरान हुआ। श्रमिकों ने पूछताछ में बताया कि फैक्टरी में एन्यूमिनियम चादर की कटिंग का काम चल रहा था। इस दौरान निकली चिंगारी पास में ही पड़े एल्यूमिनियम डस्ट के ढेर में गिरी और आग लग गई। सीएफओ ने बताया कि दमकल की टीम ने एमएफई पंपिंग करते हुए आग पर काबू पाया। इसके बाद करीब एक घंटे तक कूलिंग कार्य किया गया। बताया कि हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। फैक्टरी में अग्निशमन उपकरण और आग हादसों से निपटने के पूरे इंतजाम भी जांच में मिले हैं। इसके अलावा दमकल विभाग से ली जाने वाली अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) व अन्य व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है।
बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी, नए मंत्रियों की एंट्री पर सियासी सरगर्मी
मिर्जापुर में खौफनाक सड़क हादसा, टक्कर के बाद गाड़ी में लगी आग, 11 जिंदा जले
बंगाल में तेज रफ्तार, तमिलनाडु में भी बढ़ा मतदान प्रतिशत
दतिया अस्पताल में हंगामा, नकाबपोश बदमाशों ने अटेंडर को पीटा
विश्व पुस्तक दिवस पर सीएम मोहन यादव का संदेश—किताबों से बढ़ेगा ज्ञान और संस्कार
फर्ज सर्वोपरि: वोट देने के लिए विदेश से स्वदेश लौटे सुपरस्टार अजित कुमार।