Holi 2026 Special: इस होली में घर पर बनाएं टेस्टी गुजिया, जानें सिंपल रेसिपी
होली रंगों, खुशियों और मिठास का त्योहार है. भारत में होली का जश्न बिना पकवानों के अधूरा माना जाता है और जब बात मिठाइयों की आती है तो गुजिया सबसे पहले याद आती है. खासकर होली के मौके पर गुजिया बनाना एक परंपरा जैसा है. घरों में कई दिन पहले से इसकी तैयारी शुरू हो जाती है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी के कारण कई लोग बाजार से गुजिया खरीद लेते हैं, लेकिन बाजार की गुजिया में वो घर जैसा स्वाद और शुद्धता नहीं मिल पाती. कई बार इनमें ज्यादा चीनी और कम क्वालिटी वाली सामग्री होती है, जो सेहत के लिए भी ठीक नहीं होती|अगर आप भी इस होली पर अपने परिवार के लिए घर पर हलवाई स्टाइल, चाशनी वाली खस्ता गुजिया बनाना चाहती हैं, तो आइए आज हम आपको आसान रेसिपी बताते हैं जो आपके बहुत काम आएगी. इसे बनाना मुश्किल नहीं है, बस सही तरीका अपनाने की जरूरत है|
घर पर गुजिया बनाने की सिंपल रेसिपी
1. आटा तैयार करें - सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा लें. उसमें आधा कप घी डालें और अच्छे से मिला लें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. आटे को ढककर करीब 30 मिनट के लिए रख दें. इससे गुजिया खस्ता बनेगी|
2. स्टफिंग तैयार करें - एक कढ़ाई में मावा डालकर हल्की आंच पर कुछ मिनट तक भून लें. ध्यान रखें कि मावा जले नहीं, बस हल्का सा रंग बदल जाए. मावा ठंडा होने के बाद उसमें कटे हुए बादाम, इलायची पाउडर और पिसी चीनी मिला दें. आपकी स्वादिष्ट स्टफिंग तैयार है|
3. गुजिया भरें - अब गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. हर लोई को पूरी की तरह गोल बेल लें. बीच में एक चम्मच स्टफिंग रखें. किनारों पर हल्का पानी लगाएं और गुजिया को मोड़कर बंद कर दें. आप चाहें तो कांटे या फैंसी कटर से किनारों को डिजाइन दे सकती हैं|
4. गुजिया तलने का सही तरीका - हमेशा मोटी तली वाली कढ़ाई का यूज करें. घी या तेल को मीडियम आंच पर गर्म करें. तेल से धुआं नहीं उठना चाहिए. तेल ज्यादा गर्म या ठंडा नहीं होना चाहिए. गुजिया डालते ही उसे तुरंत न चलाएं, इससे वह फट सकती है. धीमी आंच पर 7–10 मिनट तक तलें. जब एक तरफ से सुनहरी हो जाए, तब धीरे से पलटें. हल्का भूरा और कुरकुरा होने पर निकाल लें. प्लेट में टिश्यू पेपर बिछाकर एक्स्ट्रा तेल सोख लें. ठंडा होने के बाद गुजिया को एयर टाइट डिब्बे में रखें|
अगर बनानी हो चाशनी वाली गुजिया
अगर आप हलवाई जैसी चाशनी वाली गुजिया बनाना चाहती हैं, तो 1 कप चीनी और आधा कप पानी मिलाकर एक तार की चाशनी तैयार करें. तली हुई गर्म गुजिया को 2–3 मिनट के लिए चाशनी में डुबोकर निकाल लें. ठंडी होने पर ऊपर हल्की सी चीनी की परत जम जाएगी और स्वाद और भी बढ़ जाएगा|
डोंबिवली स्टेशन पर हड़कंप: कल्वा शेड से जा रहा लोकल रैक हुआ बेपटरी, बड़ा हादसा टला
घर बैठे लें स्ट्रीट फूड का मजा, बनाएं मसालेदार झालमुड़ी
दिल्ली में द्विपक्षीय संबंधों की नई सुगबुगाहट; पीएम मोदी और ली जे म्योंग के बीच होगी अहम चर्चा
भोपाल में 'नारी शक्ति' का आक्रोश: महिला आरक्षण पर भाजपा ने विपक्ष को घेरा
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दिखे विराट-अनुष्का, भक्ति में लीन नजर आए
ऊर्जा के क्षेत्र में नई साझेदारी: त्रिकोमाली प्रोजेक्ट और गैस ग्रिड पर भारत-श्रीलंका में बनी सहमति
जश्न बना अभिशाप: कपूरथला में PR की खुशी में चले पटाखे, 30 एकड़ गेहूं की फसल स्वाहा
तमिलनाडु का महासंग्राम: राहुल गांधी के तीखे तेवरों से सत्ता पक्ष में खलबली
लाखों की कमाई का दावा: सरकारी सेवक बेच रहे निजी कंपनी के सपने, वीडियो हुआ वायरल।