Investment: अनुशासित निवेश के लिए SIP का ढेर नहीं, संतुलित पोर्टफोलियो बनाना जरूरी
नोएडा के रहने वाले आशीष ने नई नौकरी लगते ही म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू कर दिया। आशीष ने एक या दो नहीं, बल्कि `2,000 की 12 अलग-अलग म्यूचुअल फंड SIP शुरू कर दीं। उन्हें लगा कि उन्होंने एक बड़ा पोर्टफोलियो बना लिया है और उन्होंने सोचा कि जितने ज्यादा फंड होंगे, उतना ही ज्यादा विविधीकरण होगा और उतना ही ज्यादा पैसा बनेगा। आशीष जैसे कई लोग SIP के जरिये म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के अनुसार, 2025 की शुरुआत में SIP के माध्यम से मासिक निवेश 26,400 करोड़ रुपये था, जो जनवरी 2026 तक 31,002 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि, हकीकत यह है कि आशीष का पोर्टफोलियो संतुलित नहीं है, बल्कि यह पोर्टफोलियो ओवरलैपिंग का शिकार है। आशीष के 12 फंडों में से 10 ने रिलायंस, एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस के शेयर खरीद रखे हैं। यह निवेश नहीं है, इसे ओवर-डाइवर्सिफिकेशन कहा जाता है। अगर रिलायंस का शेयर गिरता है, तो आशीष के सभी 12 फंड एक साथ नीचे आएंगे।
सिर्फ रिटर्न नहीं, जोखिम मैनेज करना सीखें
जब 2025 में बाजार में उतार-चढ़ाव आया तो उन लोगों के पोर्टफोलियो सबसे ज्यादा गिरे जिन्होंने केवल स्मॉल-कैप में निवेश किया था। जब बाजार चढ़ता है, तो हर कोई विजेता दिखता है, लेकिन असली निवेशक वही है जिसका पोर्टफोलियो गिरावट के दौरान कम गिरे।
SIP निवेश में लगातार हो रही है बढ़ोतरी
पिछले एक साल में SIP इनफ्लो में लगातार बढ़ोतरी निवेशकों की बदलती सोच को दर्शाती है। साल भर में लगभग 17% की कुल वृद्धि के साथ, यह स्पष्ट है कि अधिक लोग शॉर्ट-टर्म मार्केट टाइमिंग के बजाय अनुशासित, लॉन्ग-टर्म निवेश को चुन रहे हैं। यह रुझान बढ़ती जागरूकता, वित्तीय आत्मविश्वास और संपत्ति बनाने के एक भरोसेमंद उपकरण के रूप में SIP पर भरोसे को उजागर करता है। निवेशक महसूस कर रहे हैं कि मार्केट टाइमिंग से ज्यादा निरंतरता मायने रखती है। जैसे-जैसे भागीदारी बढ़ रही है, धैर्य, अनुशासन और कंपाउंडिंग की ताकत से लैस SIP, वित्तीय लक्ष्यों को पाने का पसंदीदा रास्ता बनते जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर
आबकारी मामला: पक्षपात के आरोप निराधार, हाई कोर्ट ने केजरीवाल की मांग ठुकराई
प्रकृति और स्थानीय जीवन के कल्याण प्रयासों में ही सेवा की सार्थकता : राज्यपाल पटेल