स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला का जूडा से निवेदनः हड़ताल छोड़ ड्यूटी पर लौटें, मरीजों की सेवा सर्वाेपरि
जबलपुर। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला भाजपा की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला में शामिल होने जबलपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश में जारी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल पर प्रतिक्रिया दी और डॉक्टरों से हड़ताल समाप्त कर मरीजों की सेवा में लौटने की अपील की।
मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि प्रदेश भर में जूनियर डॉक्टरों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है। सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से ले रही है और इस संबंध में चर्चा भी हो चुकी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि डॉक्टरों की समस्याओं का समाधान जल्द ही निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
सरकार डॉक्टरों की भावनाओं को समझ रही हैमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं अत्यंत संवेदनशील होती हैं और इससे सीधे तौर पर आम जनता का जीवन जुड़ा होता है। ऐसे में डॉक्टरों की हड़ताल से अस्पतालों में आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार डॉक्टरों की भावनाओं और मांगों को समझती है, लेकिन इस बीच मरीजों की सेवा बाधित नहीं होनी चाहिए।
हड़ताल की वजाए अपने कर्तव्य निभाए
राजेंद्र शुक्ला ने जूनियर डॉक्टरों से निवेदन करते हुए कहा कि वे हड़ताल की बजाय अपने कर्तव्यों का पालन करें और अस्पतालों में लौटकर मरीजों की सेवा करें। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों का पेशा केवल नौकरी नहीं बल्कि सेवा का माध्यम है और समाज डॉक्टरों को मानवता के रक्षक के रूप में देखता है। इसलिए वर्तमान परिस्थितियों में डॉक्टरों का ड्यूटी पर रहना बेहद जरूरी है।
कार्यशाला से नई दिशा मिलेगी
इस मौके पर उन्होंने भाजपा की कार्यशाला को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन करती है, जिससे संगठन के कार्यकर्ताओं को नई दिशा और विचार मिलते हैं। यह कार्यशाला भी कार्यकर्ताओं के लिए सीखने और संगठनात्मक कार्यों को बेहतर तरीके से समझने का अवसर है। मंत्री ने कहा कि कार्यशाला में संगठन के विभिन्न विषयों, योजनाओं और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। हालांकि इसमें क्या-क्या विषय शामिल होंगे, यह कार्यशाला में भाग लेने के बाद ही स्पष्ट होगा।
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट
AAP की नींव में संघर्ष, केजरीवाल बोले- 9 किलो तक कम हो गया था वजन
पुलिस ऑपरेशन सफल, 47 माओवादी सरेंडर, भारी मात्रा में हथियार बरामद