ईद के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन, जो हर आउटफिट पर लगेंगे परफेक्ट
Eid 2026 Top 10 Mehndi Designs Image: ईद आने वाली है। ईद मनाने के लिए लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नए कपड़े, सुंदर एक्सेसरीज, स्किन केयर रूटीन शुरू हो चुके हैं ताकि ईद पर चांद से निखार के साथ तैयार हो सकें। इस मौके पर महिलाएं अपने हाथों को और खूबसूरती देने के लिए मेहंदी रचाती हैं। हालांकि सिर्फ मेहंदी के लाल रंग से ही हथेली प्यारी नहीं लगेगी, अगर ईद की कोई खास मेहंदी डिजाइन हथेली पर सजा दी जाए तो खूबसूरती में चार चांद लग सकते हैं।
हालांकि जब आप मेहंदी रचाने के लिए बैठते हैं तो आपको वही साधारण सी डिजाइन लगवा लेते हैं जो लगभग एक सी दिखती हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि इस वर्ष ईद पर आपकी हथेली अपनी खूबसूरती खुद बयां करे तो यहां ईद के लेटेस्ट टाॅप 10 मेहंदी डिजाइन के आइडिया दिए जा रहे हैं।
अरेबिक मेहंदी डिजाइन
ईद पर अरेबिक मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। ये डिजाइन अपनी बोल्ड आउटलाइन, फूलों के पैटर्न और पत्तियों व बेल के लिए प्रसिद्ध हैं। यह पारंपरिक भारतीय मेहंदी डिजाइन की तुलना में कम घनी लेकिन अधिक कलात्मक होती हैं। इन्हें बनाना सरल है, ये जल्दी सूखती हैं और आकर्षक दिखती हैं।
साधारण फ्रंट हैंड मेहंदी
अगर आप मेहंदी में सादगी चाहते हैं तो इस तरह की डिजाइन परफेक्ट रहेगी। कम समय में लग जाती है लेकिन बनावट आकर्षक होती है। आप बारीक फूलों, बेलों या मंडला आर्ट से हथेलियों को भर देते हैं।इस तरह की डिजाइन पारंपरिक में आधुनिकता के मिश्रण से तैयार की जाती है जो एलिगेंट और क्लासी लुक देती है।
बैक हैंड स्टाइलिश मेहंदी
अगर आप चाहें तो हथेलियों के पीछे की साइड में मेहंदी लगा सकते हैं। इस तरह की डिजाइन आजकल चलन में है। इसमें लड़कियां बैक हैंड में इंडो अरेबिक स्टाइल की मेहंदी रचा लेती हैं। ये पार्टी और ईद के लिए बेस्ट होती है। मेहंदी डिजाइन में आप टेंडी पैटर्न बनाएं। कम घनी डिजाइन के साथ नेल पेंट से अपने हाथों की सुंदरता बढ़ा सकते हैं।
फुल हैंड ब्राइडल मेहंदी
अगर आप मेहंदी से पूरी हथेली को भरना चाहते हैं तो तस्वीर में नजर आ रही मेहंदी डिजाइन अच्छी लगेगी। इसमें जाली, मंडाला, मोर, बेल जैसे पैटर्न बना सकते हैं। यह डिजाइन घनी, जटिल और कलात्मक होती है जो कि हाथों को भरा हुआ लुक देती है। दुल्हनों के लिए ये मेहंदी डिजाइन परफेक्ट है।
ऊंगलियों की मेहंदी डिजाइन
काॅलेज या दफ्तर जाने वाली महिलाएं जो पूरे हाथ में मेहंदी नहीं रचाना चाहती हैं वह डिजाइन को मिनिमल रखने के लिए उंगलियों की मेहंदी पैटर्न को अपनाएं। ये जल्दी के साथ स्टाइल देता है। इस तरह की डिजाइन सिर्फ उंगलियों में रचाकर हाथों को आकर्षक बनाने के लिए बेस्ट हैं।
मिनिमल चांद डिजाइन
अगर आप पारंपरिक तरीके से हथेली पर मेहंदी लगाना चाहते हैं लेकिन न तो भरा हाथ और ना ही बेल डिजाइन पसंद करते हैं तो इस तरह से सिर्फ चांद डिजाइन बनाकर ईद स्पेशल मिनिमल मेहंदी रचा सकती हैं।
इंदौर में छापेमारी का बड़ा अभियान, होटल-हॉस्टल संचालकों में हड़कंप
लिव-इन रिलेशनशिप केस में Supreme Court of India की सख्त टिप्पणी, कहा- हालात समझना जरूरी
लखीमपुर खीरी हादसा: बाइक सवारों को कुचला, चार की दर्दनाक मौत
कहीं राहत तो कहीं आफत: MP में बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता
“सांसद न होते तो पहचान नहीं” – Raghav Chadha पर तीखा हमला
राकेश सिंह पर गंभीर आरोप, IAS एसोसिएशन तक पहुंची शिकायत
MP में 5वीं-8वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर: पुनः परीक्षा 1 जून से शुरू