छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने मैदान में उतरेंगे दिव्यांग खिलाड़ी
गौरेला पेंड्रा मरवाही|छत्तीसगढ़ की मेजबानी में खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स का आयोजन राजधानी रायपुर और अन्य शहरों में 25 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से तैराकी खेल हेतु छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए तीन खिलाड़ियों को मौका मिला है।जिला पैरा स्पोर्ट्स खेल संघ के महासचिव दिनेश सिंह दाऊ ने बताया कि रोहित कुमार ग्राम पनकोटा 100 मीटर फ्री स्टाइल एवं 200 मीटर फ्री स्टाइल, सोमेश्वर सिंह धुर्वे ग्राम झाबर 100 मीटर बटर फ्लाई एवं मिडले रीले और मोहनी मरावी ग्राम देवरगांव 100 मीटर एवं मिडले रीले में दम दिखाएंगे। प्रदेश का नाम रौशन करेंगे।
तीन खिलाड़ियों को मौका मिला है।
बता दें कि पिछले माह आयोजित चयन ट्रायल में ये तीनों खिलाडी अस्थि बाधित दिव्यांग होने के बावजूद सामान्य खिलाडियों को मात देकर अपनी लोहा मनवाया था। खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स में जिले के खिलाड़ियों का चयन पर जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, विभिन्न खेल संघों एवं सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
तीन खिलाड़ियों को मौका मिला है।
खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स में जिले के खिलाड़ियों के चयन पर खुशी व्यक्त की गई है। जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भेजी हैं। विभिन्न खेल संघों और सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने भी उनका उत्साह बढ़ाया है। यह समर्थन खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। पूरा जिला इन खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा है।
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
टीकमगढ़ बस दुर्घटना: मौके पर मची अफरा-तफरी, 15 घायल
पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य: छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों पर नहीं है कोई किल्लत, सुचारु है आपूर्ति।
मातृत्व और करियर का संतुलन: पत्रलेखा ने बताया प्रोड्यूसर और मां बनने के बीच का चुनौतीपूर्ण सफर।