रेलवे की बड़ी सौगात: छुट्टियों में बढ़ाई गई अतिरिक्त ट्रेनें
भोपाल | गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाले रूट पर गोरखपुर से पुणे और मुंबई (सीएसएमटी) के बीच विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है. इस फैसले से भोपाल, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और बीना के यात्रियों को सीधे कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा, जिससे लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुविधाजनक हो जाएगी |
पुणे-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 01415/01416 पुणे-गोरखपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक रोजाना चलाई जाएगी. यह ट्रेन सुबह 6:50 बजे पुणे से रवाना होकर अगले दिन शाम 4 बजे गोरखपुर पहुंचेगी, जबकि वापसी में गोरखपुर से शाम 5:30 बजे चलकर तीसरे दिन तड़के 3:15 बजे पुणे पहुंचेगी. 18 कोच वाली इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी और यह इटारसी, रानी कमलापति और बीना जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी |
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
चुनावी रैली बनी खतरा! मनोज तिवारी के दौरे में भगदड़, कई मासूम जख्मी
हार्दिक और क्रुणाल के बीच सबकुछ सामान्य, आरसीबी स्टार ने सोशल मीडिया कयासों को किया क्लीन बोल्ड।
नेपाल में हंगामा, PM के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन
सरेआम मारपीट, जान से मारने की धमकी से दहशत