खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्रकृति ने जीता खिलाड़ियों का दिल
रायपुर : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के रंग में पूरा छत्तीसगढ़ सराबोर नजर आ रहा है। खेलों के इस महाकुंभ के बीच राज्य अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता से देशभर से आए खिलाड़ियों को आकर्षित कर रहा है।
इसी कड़ी में सिक्किम से आए फुटबॉल खिलाड़ियों के दल ने आज ऐतिहासिक नगरी सिरपुर का भ्रमण किया। खिलाड़ियों ने यहां प्राचीन मंदिरों, पुरातात्विक स्थलों और सांस्कृतिक धरोहरों को करीब से देखा और छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास से रूबरू हुए। सिरपुर की स्थापत्य कला और ऐतिहासिक महत्व ने खिलाड़ियों को विशेष रूप से प्रभावित किया।
इसके पश्चात खिलाड़ियों ने बारनवापारा अभयारण्य की हरियाली के बीच प्रकृति का सुकून महसूस किया। घने जंगल, स्वच्छ वातावरण और वन्यजीवों की मौजूदगी ने इस अनुभव को और भी खास बना दिया।
दिनभर की यात्रा के दौरान खिलाड़ियों ने हरेली इको रिसॉर्ट में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का आनंद लिया। साथ ही बैंबू राफ्टिंग और जंगल से जुड़े रोमांचक गतिविधियों में भाग लेकर दिन को यादगार बना दिया।
छत्तीसगढ़ की आत्मीय मेहमाननवाज़ी ने खिलाड़ियों का दिल जीत लिया। सभी खिलाड़ियों ने इस सुंदर और अविस्मरणीय अनुभव के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के माध्यम से छत्तीसगढ़ न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है।
डिजिटल जनगणना में भारी चूक: सरकारी पोर्टल पर अरुणाचल का पासीघाट बना 'चीनी शहर'
डोंबिवली स्टेशन पर हड़कंप: कल्वा शेड से जा रहा लोकल रैक हुआ बेपटरी, बड़ा हादसा टला
घर बैठे लें स्ट्रीट फूड का मजा, बनाएं मसालेदार झालमुड़ी
दिल्ली में द्विपक्षीय संबंधों की नई सुगबुगाहट; पीएम मोदी और ली जे म्योंग के बीच होगी अहम चर्चा
भोपाल में 'नारी शक्ति' का आक्रोश: महिला आरक्षण पर भाजपा ने विपक्ष को घेरा
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दिखे विराट-अनुष्का, भक्ति में लीन नजर आए
ऊर्जा के क्षेत्र में नई साझेदारी: त्रिकोमाली प्रोजेक्ट और गैस ग्रिड पर भारत-श्रीलंका में बनी सहमति
जश्न बना अभिशाप: कपूरथला में PR की खुशी में चले पटाखे, 30 एकड़ गेहूं की फसल स्वाहा