हजारों केंद्रों पर आधुनिक जांच सेवाएं, स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा कदम
रायपुर|छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से प्रदेश की स्वास्थ व्यवस्था को और अधिक बेहतर और आत्याधुनिक करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. सरकार के इस फैसले से राज्य के लोगों को आधुनिक और भरोसेमंद जांच सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी|इसके लिए सरकार ने केंद्र के उपक्रम HLL Lifecare Limited के साथ समझौता किया है. इसके तरहत राज्य के 1051 स्वास्थ्य संस्थानों में नई जांच सेवाएं शुरू की जाएंगी|
‘अटल आरोग्य लैब’ की स्थापना
छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना के अंतर्गत पूरे राज्य में ‘अटल आरोग्य लैब’ की स्थापना की जाएगी. इन लैब्स का उद्देश्य लोगों को सहजता से, अच्छी और सस्ती जांच उपलब्ध कराना होगा. सरकार की इस पहले से स्वास्थ क्षेत्र में लोगों में बहुत मदद मिलने वाली खासकर उन लोगों इस योजना का सीधा फायदा मिलेगा जो लोग दूर दराज के इलाकों में रहने वाले हैं. जिन्हें अक्सर जांच के लिए शहरों की तरफ आना पड़ता हैं|
“हब एंड स्पोक” मॉडल पर आधारित
सरकार इस योजना को एक संगठित सिस्टम के तहत लागू कर रही है. इसके लिए छत्तीसगढ़ इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक मैनेजमेंट सिस्टम (CGIDMS) तैयार किया जा रहा है, जो “हब एंड स्पोक” मॉडल पर आधारित होगा. इस मॉडल में एक मुख्य लैब (हब) होगी, जो कई छोटी लैब्स (स्पोक) से जुड़ी रहेगी|
योजना की सबसे खास बात
इस नेटवर्क में स्टेट रेफरल लैब, 4 संभागीय लैब, 33 जिला लैब, 12 सिविल अस्पताल लैब और 187 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल होंगे. इस योजना की सबसे खास बात यह है कि मरीजों को अब अपनी जांच रिपोर्ट के लिए अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट सीधे उनके मोबाइल पर भेज दी जाएगी. इससे समय की भी बचत होगी और जो लोग दूर गांव से शहर तक आते है तो उनका आने जाने का किराया भी बचेगा|
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
आसमान में गरजे सुखोई-मिराज, एक्सप्रेस-वे पर दिन-रात युद्धाभ्यास
इंतजार खत्म! यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
सावधान जबलपुर! आसमान से बरस रही है आग, मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी।
सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
चरित्र पर कीचड़ उछालकर शादी से मुकरा आरोपी; जबलपुर के माढ़ोताल में सनसनीखेज मामला।
चुनावी रैली बनी खतरा! मनोज तिवारी के दौरे में भगदड़, कई मासूम जख्मी
शारीरिक बीमारी बनी आत्मघाती कदम की वजह? जबलपुर में 18 वर्षीय छात्रा की मौत से सनसनी।