महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा, कुएं में गिरी कार, 9 लोगों की मौत
नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक सामाजिक समारोह से खुशी-खुशी घर लौट रहे परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उनकी कार अनियंत्रित होकर एक गहरे कुएं में जा गिरी। जिले के डिंडोरी में शुक्रवार रात हुए इस भीषण हादसे में दरगोडे परिवार के नौ सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में पांच छात्र शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिंडोरी के शिवाजीनगर इलाके में स्थित एक मैरिज हॉल में एक निजी कोचिंग क्लास का स्नेह सम्मेलन आयोजित किया गया था। इंदौर गांव का रहने वाला दरगोडे परिवार अपनी अर्टिगा कार से इस कार्यक्रम में शामिल होने आया था। रात करीब 10:00 बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब परिवार वापस घर के लिए निकला, तो मैरिज हॉल से कुछ ही दूरी पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इसके चलते कार सड़क किनारे पानी से लबालब भरे एक कुएं में जा गिरी।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, नगर पंचायत के अग्निशमन दल और पुलिस मौके पर पहुंचे। कुआं पूरी तरह पानी से भरा होने और रात का समय होने के कारण शुरुआती बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, क्रेन और आपदा प्रबंधन टीम के अथक प्रयासों के बाद कार और शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। इस त्रासदी में सुनील दत्तात्रय दरगोडे (35) और रेशमा सुनील दरगोडे (33) के साथ राखी, आशा, माधुरी और श्रावणी दरगोडे की मृत्यु हो गई। मरने वालों में तीन बच्चे सृष्टि (16), श्रेयश (11) और समृद्धि (7) भी शामिल हैं।
Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग
स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप
अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी
हवाई यात्रियों के लिए गुड न्यूज: बिलासपुर से देश की राजधानी के लिए हवाई मार्ग से जुड़ाव शुरू
शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
टिफिन में परांठे हो जाते हैं कड़े? सुबह से शाम तक नरम रखने के लिए अपनाएं ये 5 जादुई टिप्स।
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
आसमान में गरजे सुखोई-मिराज, एक्सप्रेस-वे पर दिन-रात युद्धाभ्यास