NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
अंबिकापुर|नेशनल हाईवे 130 में बीती रात स्कॉर्पियो वाहन के द्वारा तीन महिलाओं को कुचल देने की घटना के बाद आज दोपहर लोगों ने सड़क को जाम कर दिया. लोगों ने हाईवे में टायर जलाकर प्रदर्शन किया|
नेशनल हाईवे 130 जाम, लोगों ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन
लोगों का कहना है कि मृतक के परिजनों को 10-10 लाख का मुआवजा मिलना चाहिए वहीं नेशनल हाईवे में ब्रेकर लगाने की भी लोग मांग कर रहें हैं. दोपहर 2:00 बजे तक प्रदर्शन चल रहा है सड़क पर गांव के लोग महिलाएं बड़ी संख्या में उतर आए हैं नेशनल हाईवे में पत्थर रखकर जाम किया गया है इसकी वजह से गाड़ियों की कई किलोमीटर लंबी कतार लग गई है|
सड़क हादसे में 3 महिलाओं की हुई थी मौत
बता दें कि अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग स्थित भिट्ठी कला गांव में कल रात के समय के समय एक स्कॉर्पियो वाहन के द्वारा बाजार से लौट रही महिलाओं को कुचल दिया गया था. इसकी वजह से राम बाई, श्यामपति सहित तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई थी. इससे आक्रोषित लोगों ने रात में ही जमकर प्रदर्शन किया था. इसके बाद पुलिस ने उन्हें समझाइश दी थी और इसके बाद लोग किसी तरह शांत हुए थे, लेकिन आज दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस के माध्यम से शव घर रवाना किया गया, तब नेशनल हाईवे में ही एंबुलेंस को परिजनों और गांव वालों ने रोक लिया|
इसके बाद प्रदर्शन करना शुरू कर दिया, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मणिपुर थाना पुलिस की टीम के अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं, लेकिन लोगों का कहना है कि मुआवजा तत्काल मिलना चाहिए|
NH-130 जाम, गाड़ियों की लगी लंबी लाईन
हालांकि प्रशासन की तरफ से 2,5000 रुपए की प्राथमिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है. चक्का जाम की वजह से नेशनल हाईवे 130 में ट्रक बस सहित दूसरे चार पहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई है और पुलिस और शासन के अधिकारी परिजनों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं|
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर