संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
नई दिल्ली। संसद के उच्च सदन राज्य सभा के लिए चुने गए नए सदस्यों ने सोमवार को शपथ ग्रहण की। इस दौरान शरद पवार व्हीलचेयर पर पहुंचे, जो समारोह का एक भावुक क्षण रहा। राज्यसभा के 19 नए सदस्यों के साथ केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने भी सांसद के रूप में शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह सीपी राधाकृष्णन की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस अवसर पर उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह और संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नए सदस्यों में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से प्रतिनिधि शामिल हैं। महाराष्ट्र से माया चिंतामन इवनेत ने सबसे पहले शपथ ली, इसके बाद शरद पवार ने शपथ ग्रहण किया। राज्य से रामाराव सखाराम वाडकुट, ज्योति नागनाथ वाघमारे और रामदास अठावले ने भी सदस्यता की शपथ ली।
तमिलनाडु से एम थाम्बिदुराई, तिरुचि सिवा और अंबुमणी रामदोस्स सहित कई नेताओं ने सदन में प्रवेश किया। वहीं पश्चिम बंगाल से बाबुल सुप्रियो और अन्य सदस्यों ने शपथ ली। ओडिशा से भी विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
समारोह की खास बात यह रही कि अधिकांश सांसदों ने अपनी-अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में शपथ ली, जो भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है।
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर