मौत से जंग: 70 फीट बोरवेल में फंसा 3 साल का बच्चा, घंटों से चल रहा बचाव अभियान
Ujjain: उज्जैन के बड़नगर के झालरिया में 3 साल का मासूम गुरुवार रात करीब 8 बजे खेलते-खेलते अचानक बोरवेल में गिर गया. बच्चे के बोरवेल में गिरने की खबर सुनकर एसडीआरएफ समेत बचाव दल मौके पर मौके पर पहुंच गया. खबरों की माने तो जब बच्चा बोरवेल में गिरा तब उसकी मां वहीं मौजूद थी. लेकिन जब वह कुछ करती तब बच्चा गिर चुका था. फिलहाल रात से ही रेस्क्यू कार्य जारी है, मौके पर प्रशासन के तमाम अधिकारी मौजूद हैं.
SDRF और प्रशासनिक टीम मौजूद
SDRF और प्रशासनिक टीम मौके पर बचाव कार्य में जुटी है. भागीरथ करीब 70 फीट गहराई में फंसा है। उस तक पहुंचने के लिए समानांतर गड्ढा खोदा जा रहा है. अब तक करीब 40 फीट खुदाई हो चुकी है. लेकिन चट्टानों ने अभी भी मुश्किलें बढ़ा रही हैं. बच्चे को लगातार बोरवेल के अंदर ऑक्सीजन दी जा रही है, वहीं मौके पर 2 एंबुलेंस भी तैनात हैं. बोरवेल में फंसे मासूम भागीरथ पिता प्रवीण देवासी, राजस्थान के पाली जिले का रहने वाला है. परिवार पिछले तीन दिन से इलाके में भेड़ चराने के लिए रुका हुआ था.
लगातार की जा रही ऊपर खीचने की कोशिश
उज्जैन एसडीआरएफ कमांडेंट संतोष कुमार जाट ने बताया कि बच्चे को निकालने के लिए तीन स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. इंदौर और उज्जैन की एसडीआरएफ टीम बचाव कार्य में लगी हुई है.शुरुआत में बच्चा करीब 40 फीट की गहराई में था. उसे ऊपर से खींचने की कोशिश की गई, लेकिन तीन से चार प्रयास असफल रहे.
मां की हालत खराब
लगभग 40 फीट की गहराई तक खुदाई करने के बाद चट्टानों की परतें सामने आईं. मिट्टी हटाने का काम जारी है. अब गड्ढे में चट्टानें तोड़ने के लिए पोकलेन उतारा गया है. मां के साथ मौजूद परिवार की महिलाओं ने कहा-मां की हालत बिगड़ती जा रही है. वह बार-बार बेहोश हो रही हैं.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड