गर्मी की वापसी, 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, जानें आज का मौसम
रायपुर |छत्तीसगढ़ के मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. जहां आने वाले दिनों में आंधी और पानी की गतिविधियों में कमी के बाद अब तेज गर्मी का दौर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, धीरे-धीरे मौसम साफ हो रहा है और उसके शुष्क रहने की संभावना है. जिस कारण से राज्य में अब भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा|
बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम का हाल?
- उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई.
- मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में तापमान स्थिर रहा. इन इलाकों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई है.
- हालांकि बारिश से किसानों को कोई नुकसान नहीं हुआ है. अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव जिले का रहा. जबकि अंबिकापुर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया.
कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है. बारिश और तेज हवाओं को लेकर एक दिन का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, उसके बाद शनिवार से मौसम में बदलव देखने को मिलेगा और तेज गर्मी शुरू होगी|
जानें राजधानी रायपुर का हाल
रायपुर में गुरुवार से ही तेज धूप का असर है. शुक्रवार को आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियम और न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियम के आसपास रहने की संभावना है|
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर