सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: अवैध रेत खनन हिंसा पर सुनवाई, फॉरेस्ट गार्ड हत्या केस में अगली तारीख 13
Morena News: मुरैना जिले के दिमनी में बुधवार सुबह अवैध रेत उत्खनन माफिया द्वारा एक वनरक्षक (हरिकेश गुर्जर) को ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर मारने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त कदम उठाया है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप करते हुए गुरुवार को इस मामले की सुनवाई के लिए अगले हफ्ते की 13 अप्रैल की तारीख तय की है. इस मामले में हत्या के अगले दिन ही प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 1.63 करोड़ रु. की 8195 ट्रॉली अवैध रेत नष्ट कर दी है.
सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान
बता दें कि जस्टिस विक्रम नाथ व जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने वनरक्षक हरिकेश गुर्जर की ड्यूटी के दौरान ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या के मामले में स्वत: संज्ञान लिया है. सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया कि वह अवैध खनन को रोकने के लिए व्यापक और कड़े निर्देश जारी करेगा. जिला प्रशासन की टीम रेत माफिया को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है लेकिन अभी रेत माफिया फरार हैं.
बुधवार को हुई थी वारदात
दरअसल बुधवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-552 पर गश्त के दौरान जब वन कर्मियों ने रेत से लदे ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की, तो चालक ने 35 वर्षीय वनरक्षक हरिकेश पर वाहन चढ़ा दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य
बता दें कि राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य, जिसे राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल वन्यजीव अभयारण्य भी कहा जाता है. ये कुल 5400 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. ये मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान यानी की तीन राज्यों द्वारा संरक्षित क्षेत्र हैं. इस क्षेत्र में लुप्तप्राय घड़ियाल, लाल-मुकुट वाला कछुआ और लुप्तप्राय गंगा डॉल्फिन जैसे जीव पाए जाते है. दूसरी तरफ ये जगह रेत माफियाओं के हौसले भी बुलंद हैं. गौरतलब है कि इस जगह को सबसे पहले 1978 में मध्य प्रदेश द्वारा सरंक्षित क्षेत्र घोषित किया गया था.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड