पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शुक्रवार को दिल्ली में राज्य सभा सदस्य के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है। लेकिन इसी बीच पटना में जेडीयू मुख्यालय के बाहर लगे एक पोस्टर ने पूरे राज्य का सियासी पारा बढ़ा दिया है। इस पोस्टर में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को न केवल नीतीश के सपनों का उत्तराधिकारी, बल्कि फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार बताया गया है।
बिहार को मत कीजिए अनाथ… पोस्टरों के जरिए अपील
नीतीश कुमार के दिल्ली जाने पर छात्र JDU के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण पटेल द्वारा JDU कार्यालय के बाहर यह पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर पर बड़े अक्षरों में लिखा है, ' नीतीश सेवक, मांगे निशांत। हे जनेश्वर… बिहार छोड़कर हम बिहारवासियों को मत कीजिए अनाथ। पूछता है आज पूरा बिहार, आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ।'पोस्टर के निचले हिस्से में नीतीश कुमार की विरासत को आगे बढ़ाने का दावा करते हुए लिखा गया है, 'निशांत निश्चय… नीतीश जी का मिशन अधूरा… निशांत कुमार ही करेंगे पूरा, मिशन विकसित बिहार 2040।' पोस्टर में ऊपर नीतीश कुमार की फोटो लगी है और नीचे निशांत कुमार की तस्वीर है। निशांत की तस्वीर के साथ लिखा है 'फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार'।
मिशन विकसित बिहार 2040 और निशांत की भूमिका
नीतीश कुमार ने हमेशा से बिहार के लिए लॉन्ग-टर्म विजन रखा है, चाहे वह 'सात निश्चय' हो या 'जल-जीवन-हरियाली'। अब इन पोस्टरों के जरिए 'मिशन विकसित बिहार 2040' का नारा बुलंद किया गया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के बाद पार्टी के वोट बैंक (लव-कुश समीकरण) को बचाए रखने के लिए निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति के केंद्र में लाया जा रहा है। निशांत, जो पेशे से इंजीनियर हैं, उनकी साफ-सुथरी और सरल छवि युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बन रही है।
दिल्ली में नए सीएम के नाम पर मंथन
नीतीश कुमार ने दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए संकेत दे दिया है कि वो जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। इसी बीच दिल्ली में भाजपा कोर कमेटी की एक अहम बैठक भी बुलाई गई है। इस बैठक में बिहार की नई सरकार के गठन और अगले मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगनी है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित कई भाजपा नेता पहले से ही दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। हालांकि जेडीयू कार्यकर्ताओं का एक बड़ा वर्ग चाहता है कि नीतीश कुमार के विजन को निशांत कुमार ही आगे बढ़ाएं।
लगातार सक्रिय हैं निशांत कुमार
निशांत कुमार अब तक राजनीति से दूर रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ महीनों में उनकी सक्रियता जेडीयू के भीतर काफी बढ़ी है। वे पूरे बिहार में भ्रमण कर लगातार युवा विधायकों और संगठन के नेताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड